वडोदरा में 12वीं की छात्रा को ब्लैकमेल कर रेप करने के आरोप में तीन गिरफ्तार - News Summed Up

वडोदरा में 12वीं की छात्रा को ब्लैकमेल कर रेप करने के आरोप में तीन गिरफ्तार


गुजरात के वडोदरा में 12वीं कक्षा की छात्रा की आपत्तिजनक तस्वीरें खींच लेने के बाद उसे ब्लैकमेल करने, उसके साथ रेप करने तथा उससे पैसा वसूलने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. दो अन्य आरोपी फिलहाल लापता हैं. पुलिस का कहना है, "तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, और एक अन्य को हिरासत में लिया गया है... दो आरोपी, जो लापता हैं, को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा..."पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दो आरोपी पीड़ित छात्रा के बैचमेट थे. छात्रा का तीसरे आरोपी के साथ संबंध था, जिसने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींची थीं. पुलिस ने यह भी बताया, "तीसरे आरोपी, जिसके साथ उसका संबंध था, ने छात्रा से 50,000 रुपये भी झटके थे... उसने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरों को दो अन्य लोगों को भी भेजा था... उनमें से एक ने छात्रा के साथ रेप किया, और उसे ब्लैकमेल किया, तथा दूसरे ने भी उसे ब्लैकमेल किया..."(इनपुट ANI से)


Source: NDTV June 11, 2019 04:07 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */