युवराज के संन्यास पर भावुक हुए हिटमैन रोहित शर्मा, कहा- 'एक बेहतर विदाई के थे हकदार!' - News Summed Up

युवराज के संन्यास पर भावुक हुए हिटमैन रोहित शर्मा, कहा- 'एक बेहतर विदाई के थे हकदार!'


युवराज के संन्यास पर भावुक हुए हिटमैन रोहित शर्मा, कहा- 'एक बेहतर विदाई के थे हकदार!' मुंबई, जेएनएन। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। जैसे ही युवराज ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये फैसला सुनाया, सोशल मीडिया पर संदेशों की बारिश हो गई।टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा ने भी युवराज सिंह के लिए एक भावुक ट्वीट किया। उन्होंने युवी के उतार-चढ़ाव भरे करियर की सराहना की और कहा कि 17 साल के बेहतरीन क्रिकेट करियर के बाद ये खिलाड़ी एक बेहतर विदाई का हकदार था।रोहित शर्मा ने सोमवार को युवराज सिंह के लिए ट्वीट कर लिखा, "जब आपके पास वो चीज नहीं रहती, तभी आपको उसकी कमी का अहसास होता है। बहुत सारा प्यार मेरे भाई। आप एक बेहतर विदाई के हकदार थे।"You don’t know what you got till its gone. Love you brotherman You deserved a better send off. @YUVSTRONG12 pic.twitter.com/PC2cR5jtLl — Rohit Sharma (@ImRo45) June 10, 2019युवराज ने भी उनके ट्वीट के जवाब में कहा, "तुम जानते हो मैं अंदर से कैसा महसूस कर रहा हूं। बहुत सारा प्यार मेरे भाई...वर्ल्ड कप में लेजेंड बनों।"You know how I feel inside ! I tell u this was a marvellous thing..u were like my brother very dear.. and now after u finish even dearer.. the entire country will be proud of u .


Source: Dainik Jagran June 11, 2019 03:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */