लोगों से हाथ मिलाते हुए पोप फ्रांसिस को महिला पर आया गुस्सा, VIDEO में देखें फिर क्या हुआरोम, रॉयटर्स। पोप फ्रांसिस मंगलवार को सेंट पीटर स्क्वायर में बच्चों और बाकी लोगों को खुशी से बधाई दे रहे थे। तभी कुछ ऐसा हुआ की उन्होंने एक महिला के हाथ पर थप्पड़ मार दिया। दरअसल, जब वह सभी लोगों का अभिवादन कर रहे थे, तभी भीड़ में मौजूद एक महिला ने उनका हाथ पकड़ लिया। पोप को थोड़ा गुस्सा आ गया और उन्होंने महिला को थप्पड़ मार दिया। वीडियो में ये पूरी घटना कैद हुई है।क्यों आया महिला पर गुस्सादरअसल, पोप भीड़ में मौजूद बच्चों से हाथ मिला रहे थे , जैसे ही वह भीड़ से दूर चलने लगे, एक महिला ने उनका हाथ पकड़ लिया और उन्हें खिंचा, महिला के इस व्यवहार से पोप थोड़ा गुस्सा में आ गए। उन्होंने महिला का हाथ झटकते हुए सके हाथ पर जोर से मारा और वहां से चले गए। पोप ने साथ ही महिला को जोर से डांटा भी। वहां मौजूद लोग भी इस पूरे घटनाक्रम को देखकर हैरान हो गए।क्रिसमस के मौके पर की शांति की अपीलक्रिसमस के मौके पर पोप फ्रांसिस ने दुनिया के कई अशांत क्षेत्रों से शांति की अपील की थी। उन्होंने पश्चिम एशिया वेनेजुएला और लेबनान सहित कई अफ्रीकी देशों में चल रहे सशस्त्र संघर्ष को समाप्त करने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि विभिन्न देशों में युद्ध से पीड़ित अपने कई बच्चों को मार्ग दिखाएं।Posted By: Ayushi Tyagiडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस
Source: Dainik Jagran January 01, 2020 03:33 UTC