चुनाव आयोग के इस कदम को तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने बीजेपी का दबाव बताया है. उन्होंने बंगाल मामले पर समर्थन करने के लिए बाकी दलों के नेताओं को धन्यवाद दिया और कहा, 'मायावती, अखिलेश यादव, कांग्रेस, चंद्रबाबू नायडू और बाकी सभी लोगों को हमारा और बंगाल के लोगों का समर्थन करने के लिए धन्यवाद. पीएम मोदी ने अपने भाषण में बंगाल में हुई हिंसा का भी जिक्र करते हुए कहा कि बहन जी ने पश्चिम बंगाल को लेकर मुझ पर निशाना साधा है. बता दें, भारत के चुनावी इतिहास में इस तरह की पहली कार्रवाई में चुनाव आयोग ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के नौ लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार (Lok Sabha Election) गुरुवार को रात 10 बजे समाप्त करने का आदेश दिया है. आयोग ने मंगलवार को कोलकाता में भाजपा तथा तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों के बीच झड़पों के बाद यह फैसला किया है.
Source: NDTV May 16, 2019 07:41 UTC