लोकसभा चुनाव / हुड्डा भले ही ज्यादा वोट से जीते, पर भाई मन्नै भी नजदीक ला दियो, नहीं तो बेजती होज्यागीः दीपेंद्र - News Summed Up

लोकसभा चुनाव / हुड्डा भले ही ज्यादा वोट से जीते, पर भाई मन्नै भी नजदीक ला दियो, नहीं तो बेजती होज्यागीः दीपेंद्र


पानीपत। सोनीपत के गोहाना में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भूपेंद्र हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा ने रोहतक व सोनीपत लोकसभा की रैली की। इस रैली में दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा के लोग कहते हैं कि दीपेंद्र हुड्डा हर बार भूपेंद्र हुड्डा की वजह से जीतते आए हैं। कुछ लोग मुझे आकर कहते हैं कि सोनीपत में भूपेंद्र हुड्डा की जीत रोहतक से बड़ी होगी। देखिओ भाई हुड्डा साहब मेरे तै ज्यादा वोट तै जीतैं मैं भी या हे चाहू हूं पर मनै भी नजदीक ला दियो, नहीं तै बेजती होज्यागी।दीपेंद्र ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा वाले 2014 में कहते थे अच्छे दिन आएंगे। लोकसभा में मैंने सवाल पूछा कि अच्छे दिन कब आएंगे, तो उन्होंने जवाब दिया कि हम तारीख नहीं बताएंगे। मैंने सवाल किया कि तारीख क्यों नहीं बताएंगे, तो वे बोले-हमने राम मंदिर की तारीख नहीं बताई तो अच्छे दिनों की क्यों बताएंगे।दीपेंद्र ने कहा कि मोदी सरकार ने वायदे कुछ और किए थे काम कुछ और किया। जब कोई आवाज उठाकर सवाल पूछता है तो उसकी आवाज बंद करने की कोशिश करते हैं। हम कहते थे कि काम की बात बताओ तो कहते थे कि इस चुनाव में भूपेंद्र और दीपेंद्र को हराएंगे।हुड्डा बोले-अक्टूबर में चुनाव है हमारा निशाना दिल्ली नहीं बल्कि चंडीगढ़ है भूपेंद्र हुड्डा ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आजादी के लड़ाई में कोई भाजपा का आदमी नहीं था। जबकि मेरी पीढ़ियों ने यह लड़ाई लड़ी है। 2014 में वायदे किया था कि 15 लाख हर खाते में आएंगे। यदि किसी के खाते में 15 लाख आए हैं तो उसका भाजपा को वोट देने का हक बनता है नहीं तो हमें वोट देने का हक बनता है।


Source: Dainik Bhaskar May 10, 2019 13:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */