लोकसभा चुनाव / वाराणसी से नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे तेज बहादुर, चुनाव आयोग के फैसले को चुनौती दी - News Summed Up

लोकसभा चुनाव / वाराणसी से नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे तेज बहादुर, चुनाव आयोग के फैसले को चुनौती दी


Dainik Bhaskar May 06, 2019, 02:58 PM ISTतेजबहादुर पर नामांकन पत्र में जानकारी छुपाने का आरोपपानीपत. उत्तरप्रदेश की वाराणसी सीट से नामांकन निरस्त होने के बाद हरियाणा के तेज बहादुर यादव सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं। उन्होंने चुनाव आयोग के फैसले को चुनौती दी है। तेज बहादुर पर नामांकन पत्र में जानकारी छिपाने का आरोप है।हरियाणा के रेवाड़ी जिले के रहने वाले तेज बहादुर भारतीय सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में पोस्टिंग के दौरान भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया था, जिसके बाद उन्हें सेवा से मुक्त कर दिया गया था।पिछले दिनों तेज बहादुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से नामांकन किया था। बाद में समाजवादी पार्ट ने उन्हें अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया था। तेज बहादुर ने दो नामांकन दाखिल किए थे। दोनों नामांकन में उन्होंने अलग-अलग जानकारी दी थी। जिसके बाद चुनाव आयोग ने उनके नामाकंन को रद्द कर दिया था।


Source: Dainik Bhaskar May 06, 2019 07:32 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */