लोकसभा चुनाव / रांकपा नेता माजीद मेमन का बयान- महागठबंधन की पार्टियां मिलकर शरद पवार को बनाएं प्रधानमंत्री - News Summed Up

लोकसभा चुनाव / रांकपा नेता माजीद मेमन का बयान- महागठबंधन की पार्टियां मिलकर शरद पवार को बनाएं प्रधानमंत्री


Dainik Bhaskar Apr 30, 2019, 05:51 PM ISTमेमन ने कहा कि देश को एक अनुभवी और लोगों का भार ढोने वाले नेता की जरूरत हैशिवसेना प्रवक्ता मनीषा कायंडे ने एनसीपी नेता मजीद मेमन के बयान पर तंज किया हैमुंबई. मंगलवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (रांकपा) के नेता मजीद मेमन ने कहा है कि महागठबंधन की सभी पार्टियां एकजुट होकर शरद पवार को देश का प्रधानमंत्री बनाएं।'देश को अनुभवी नेता की जरुरत'मेमन ने कहा, "देश को एक अनुभवी और लोगों का भार ढोने वाले नेता की जरूरत है। ऐसे में अगर महागठबंधन की सभी पार्टियां एक हो जाएं तो पार्टी प्रमुख शरद पवार देश के प्रधानमंत्री बनने के लिए तैयार हैं।" मेमन ने दावा करते हुए कहा कि 2019 में एनडीए की सरकार नहीं आ रही है।शिवसेना ने किया तंजशिवसेना प्रवक्ता मनीषा कायंडे ने एनसीपी नेता मजीद मेमन के बयान पर तंज किया है। उन्होंने कहा,"महागठबंधन में कुछ पार्टियों के 8-10 सांसद नहीं है तो कुछ पार्टियां तो चुनाव भी नहीं लड़ रही हैं। फिर भी ऐसे बयान दे रहे कि इसको पीएम बनाओ, उसको पीएम बनाओ। शरद पवार ने तो खुद ही चुनाव का मैदान छोड़ दिया।"मनीषा कायंडे ने आगे कहा कि जो बातें की जा रही है वो उसी तरह हैं कि जब बच्चे खेल रहे हों तो मैं कैप्टन.. मैं कैप्टन... लेकिन ये कोई बच्चों का खेल नहीं है, देश चलाना है। लोगों को नरेंद्र मोदी पर विश्वास है। चुनाव के नतीजे एनडीए के साथ होंगे।


Source: Dainik Bhaskar April 30, 2019 12:22 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */