लोकसभा चुनाव / प्रज्ञा ठाकुर का प्रचार करने देशभर से आएंगे एबीवीपी कार्यकर्ता, स्टार प्रचारक भी जुटेंगे - News Summed Up

लोकसभा चुनाव / प्रज्ञा ठाकुर का प्रचार करने देशभर से आएंगे एबीवीपी कार्यकर्ता, स्टार प्रचारक भी जुटेंगे


Dainik Bhaskar Apr 30, 2019, 06:14 PM ISTपांच मई को आएंगे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथअमित शाह, सनी देओल, हेमा मालिनी, देवेंद्र फडनवीस, सुरेश प्रभु, निर्मला सीतारमण भी अलग-अलग तारीखों में आएंगे भोपालभोपाल। प्रदेश में दूसरे चरण के मतदान से पहले भोपाल का सियासी पारा और चढ़ने वाला है। भारतीय जनता पार्टी ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। स्टार प्रचारकों के जमघट के साथ देशभर से अखिल भारतीय विद्यार्थी के कार्यकर्ता और साधु-संत चुनाव प्रचार के लिए 6-7 मई तक भोपाल पहुंच जाएंगे। प्रज्ञा ठाकुर के मैदान में होने से भाजपा और संघ ने इस सीट के लिए बाकी सीटों से अलग सबसे बड़ा चुनाव कैंपन करने का प्लान बनाया है।भाजपा के लिए भाेपाल सीट प्रतिष्ठा का प्रश्न बनी हुई है, इसलिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने खास योजना तैयार की है। भाजपा के अलावा संघ के नेता अपने तरीके से हर बूथ का फीडबैक ले रहे हैं। रिपोर्ट दिल्ली तक भेजने की खबर है। बताया जा रहा है जिन इलाकों में भितरघात की खबर मिल रही है उन इलाकों में स्थानीय नेताओं के साथ संघ के नेता खुद कमान संभालेंगे। घर बैठे नेताओं पर भी संघ की नजर है।घर-घर जाएंगी महिला कार्यकर्ता: भोपाल से भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर ने लंबे समय तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लिए काम किया है। उनका पूरे देश में इस संगठन से जुड़े लोगों से तगड़ा नेटवर्क है। इसलिए प्रज्ञा ठाकुर के लिए देशभर से प्रचार करने कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। इनमें महिलाओं की संख्या भी काफी है। ये महिला कार्यकर्ता भोपाल की स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ भोपाल में घर-घर जाकर महिलाओं से मिलेंगी और उन्हें प्रज्ञा ठाकुर को वोट देने की अपील करेंगी।योगी आदित्यनाथ भी आएंगे: प्रज्ञा ठाकुर के चुनाव प्रचार के लिए 2 मई को पहले दौर में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती भोपाल में कई जगह बैठकें लेंगी। पांच मई को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भोपाल आएंगे। पार्टी उनका पुराने भोपाल में रोडशो या सोमवारा में सभा करा सकती है।सनी देओल भी आएंगे: आठ मई को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भोपाल आएंगे। 9 मई को रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस, केंद्रीय वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु प्रचार करने आ रहे हैं। पूर्व मुख्मयंत्री शिवराज सिंह भोपाल में कई अलग-अलग तारीखों में कई रोड शो करेंगे। 10 मई को भोपाल में चुनाव प्रचार थम जाएगा। इससे पहले तक फिल्म अभिनेता और गुरुदासपुर से भाजपा प्रत्याशी सनी देओल, हेमा मालिनी एवं अन्य फिल्मी सितारे प्रचार करने आएंगे।अमित शाह और कन्हैया कुमार सभा एक ही दिन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह प्रज्ञा ठाकुर का प्रचार करने आठ मई को भोपाल आ रहे हैं। हालांकि उनकी सभा कहा होगी स्थान तय नहीं है। प्रदेश भाजपा उनका रोड शो और सभा दोनों कराना चाहती है। इधर कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह का प्रचार करने जेएनयू के छात्र नेता कन्हैया कुमार 8-9 मई को भोपाल में कई सभाएं करने आएंगे।


Source: Dainik Bhaskar April 30, 2019 12:15 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */