नोएडा में क्रिकेटर एमएस धौनी की कोठी में चोरी, चोर ने गायब कर दिया ये सामान - News Summed Up

नोएडा में क्रिकेटर एमएस धौनी की कोठी में चोरी, चोर ने गायब कर दिया ये सामान


जासं, नोएडा। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की कोठी से चोरों ने ताला तोड़कर एलसीडी चोरी कर ली है। उनकी कोठी में निर्माण कार्य चल रहा है। नोएडा कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी की नोएडा सेक्टर 104 में कोठी है। इस कोठी में निर्माण कार्य चल रहा है। काफी समय से ताला भी लगा हुआ है। केयर टेकर बिक्रम सिंह ने बताया कि विश्वकप जितने के बाद धौनी ने यह कोठी ली थी। पिछले एक महीने से कोठी पर निर्माण कार्य चल रहा है। दिनभर वह कोठी पर रहते हैं। शाम को काम खत्म होने के बाद ताला लगाकर अपने घर चले जाते हैं। शनिवार को काम खत्म होने पर वह घर चले गए थे। रविवार सुबह जब कोठी पर पहुंचे तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। चोरों ने दीवार पर टंगी एलसीडी को चोरी कर लिया था। उन्हें शक है कि कोठी पर काम करने वाले किसी कर्मचारी ने ही चोरी को अंजाम दिया है। कोतवाली के प्रभारी एस सिंह ने बताया कि धौनी की कोठी में चोरी की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धौनी इस वक्त आइपीएल खेलने में व्यस्त हैं और उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। चेन्नई की टीम ने इस सीजन में अब तक 12 में से आठ मैच जीते हैं और चार में उसे हार मिली है। 16 अंकों के साथ ये टीम अभी दूसरे नंबर पर है। धौनी आइपीएल के बाद विश्व कप खेलने के लिए इंग्लैंड रवाना हो जाएंगे।Posted By: Sanjay Savern


Source: Dainik Jagran April 30, 2019 12:11 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */