लोकसभा चुनाव / भाजपा कार्यालय के बाहर कांग्रेसियों ने पकोड़े तले, पुलिस से शिकायत - News Summed Up

लोकसभा चुनाव / भाजपा कार्यालय के बाहर कांग्रेसियों ने पकोड़े तले, पुलिस से शिकायत


Dainik Bhaskar May 04, 2019, 04:37 PM ISTसिरसा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के चुनाव कार्यालय के बाहर शुक्रवार को तले थे पकोड़ेसिरसा। सिरसा में शुक्रवार शाम को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यालय के पास पकोड़े तलना महंगा पड़ गया। शनिवार को भाजपा कार्यालय प्रभारी ने पुलिस में इसकी शिकायत की है। उन्होंने शिकायत में कहा है कि पुलिस जांच करे कि इनके पास चुनाव आयोग की अनुमति थी या नहीं। यदि अनुमति नहीं थी तो इनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।शिकायत में कहा गया है कि सर्कुलर रोड पर स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर शुक्रवार शाम को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता पकोड़े की रेहड़ी लगाकर जोर-जोर से नारेबाजी करने लगे। जो की भाजपा कार्यकर्ताओं से झगड़ा करने की नीयत प्रतीत होता है। भाजपा ने इसकी जांच करने की मांग की है कि इनके पास चुनाव आयोग की अनुमति थी या नहीं? क्योंकि यह चुनाव आचार संहिता के खिलाफ है। इन युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पहचान की जाए जो चुनाव के दौरान शांति भंग करना चाहते थे।


Source: Dainik Bhaskar May 04, 2019 10:51 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */