Loksabha Election 2019 : अखिलेश यादव के साथ योगी आदित्यनाथ का डुप्लीकेट - News Summed Up

Loksabha Election 2019 : अखिलेश यादव के साथ योगी आदित्यनाथ का डुप्लीकेट


लखनऊ, जेएनएन। लोकसभा चुनाव 2019 विविध रंग दिखा रहा है। सत्ता पर काबिज भाजपा के साथ ही कांग्रेस तथा सपा-बसपा-रालोद के गठबंधन का दावा अपनी-अपनी जीत का है।समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रचार अभियान के दौरान कल से उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का एक हमशक्ल लेकर घूम रहे हैं। बाराबंकी के बाद कल फैजाबाद की चुनावी सभा में भी योगी आदित्यनाथ के हमशक्ल को मंच पर देखकर लोग हैरान हो गए। भगवा वस्त्र में बाबा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ दो जिलों में मंच पर था। इसके अलावा वह अखिलेश यादव के साथ ही साथ हेलिकॉप्टर पर भी था। फैजाबाद में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की रैली में मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हमशक्ल को देखकर लोग हैरान रह गए। भगवा कपड़े पहने इस शख्स को अखिलेश खुद अपने साथ लेकर आए थे। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि 'बाबा' तो गोरखपुर जा रहे थे, लेकिन हम इन्हें फैजाबाद ले आए।इससे पहले कल बाराबंकी में सपाअध्यक्ष अखिलेश यादव की रैली में लोग सीएम योगी आदित्यनाथ जैसे शक्ल के शख्स को देखकर हैरान हो गए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हमशक्ल भगवाधारी वेष में था।वह शख्स सीएम योगी की तरह ही दिखाई दे रहा था। जिसे अखिलेश यादव के साथ देखकर लोग हैरान और परेशान होने लगे लेकिन कुछ देर बाद अखिलेश यादव ने ही असलियत से पर्दा उठा दिया। अखिलेश यादव ने चुटकी लेते हुए जनता से कहा कि अब तो इनका भी समर्थन मिल गया कुछ चाहिए आपको। अखिलेश ने कहा कि यह जा रहे थे गोरखपुर लेकिन हम इन्हें बाराबंकी ले आए। भीड़ से कहा बाबा को पहचानिए।उन्होंने कहा कि बाबा मुख्यमंत्री ने अयोध्या को धोखा दिया। दीपोत्सव कार्यक्रम में पुष्पक विमान से राम, लक्ष्मण एवं सीता मां को लाए थे। वह भी लाएंगे, आशीर्वाद दीजिए। हमने तो अयोध्या में भगवान राम के लिए अपने मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल में अंतरराष्ट्रीय भजन स्थल का निर्माण शुरू कराया। भाजपा ने इसे रोक दिया है।अखिलेश यादव ने आज भी ट्वीट करते हुए कहा, हम नकली भगवान नहीं ला सकते पर एक बाबा जी लाए हैं। यह हमारे साथ गोरखपुर छोड़ प्रदेश में सबको सरकार की सच्चाई बता रहे हैं। अखिलेश यादव की रैली में लोग उस वक्त हैरान रह गए जब सीएम योगी आदित्यनाथ की शक्ल वाले एक शख्स को अखिलेश यादव के साथ मंच साझा करते हुए देखा।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Dharmendra Pandey


Source: Dainik Jagran May 04, 2019 10:45 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */