Dainik Bhaskar Apr 21, 2019, 08:02 PM ISTकार्यकर्ताओं का आरोप-चुनाव जीतने के बाद क्षेत्र में एक बार भी नहीं आए शत्रुघ्नशत्रुघ्न सिन्हा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने पार्टी दफ्तर पहुंचे थेपटना. बिहारी बाबू और पटना साहिब से कांग्रेस उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा सोमवार को सदाकत आश्रम स्थित पार्टी दफ्तर पहुंचे। शत्रुघ्न सिन्हा के देखते ही कुछ कार्यकर्ता उनके विरोध में नारे लगाने लगे। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि शत्रुघ्न पूरे 5 साल क्षेत्र से गायब रहे हैं। उनकी ही पार्टी के कुछ लोगों ने खोटा सिक्का तक करार दे दिया। विरोध करने वाले कार्यकर्ताओं ने अपने आप को कांग्रेस अतिपिछड़ा सेल का नेता बताया।शत्रुघ्न पार्टी दफ्तर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें कुछ कार्यकर्ताओं की नाराजगी झेलनी पड़ी। बता दें कि शत्रुघ्न पटना साहिब से कांग्रेस उम्मीदवार हैं। भाजपा ने शत्रुघ्न के खिलाफ रविशंकर प्रसाद को मैदान में उतारा है।
Source: Dainik Bhaskar April 21, 2019 14:26 UTC