लोकसभा चुनाव / कम्प्यूटर बाबा ने प्रज्ञा की तुलना रावण से और शिवराज की शकुनी से की - News Summed Up

लोकसभा चुनाव / कम्प्यूटर बाबा ने प्रज्ञा की तुलना रावण से और शिवराज की शकुनी से की


Dainik Bhaskar May 04, 2019, 04:52 PM ISTबोले- दिग्विजय सिंह की जीत के लिए 7000 साधु करेंगे हठ योग, फिर करेंगे रोड शो13 अखाड़ों के साधू 7 मई को आएंगे भोपालभोपाल। कम्प्यूटर बाबा ने भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि साधू का वेश रखकर जिस प्रकार रावण ने सीता का हरण किया था, कुछ वैसा ही करने साध्वी का वेश रखकर प्रज्ञा ठाकुर भोपाल से चुनाव लड़ने आईं हैं। कम्प्यूटर बाबा ने कहा है कि 7 से 9 मई तक भोपाल में देशभर के साधु-संत दिग्विजय सिंह की जीत के लिए हठ योग करेंगे। इसके बाद रोड शो करके उन्हें जिताने की अपील करेंगे। कम्प्यूटर बाबा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस 15 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।शिवराज को कहा शकुनी: उन्होंने कहा भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह अपने आपको लोगों का मामा कहते हैं, सच्चाई में वे शकुनी मामा हैं। भाजपा की पूर्ववर्ती सरकार ने नर्मदा के नाम पर छलावा किया है। जनता इसका जवाब देगी।13 अखाड़ों के साधू आएंगेशनिवार को कम्प्यूटर बाबा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि 7 तारीख को देशभर से आए 13 आखड़ों के सात हजार साधु-संतों का हठयोग सुबह से शुरू हो जाएगा। गर्मी के बीच साधू-संत धुनी के बीच बैठ हठयोग शुरू कर देंगे और दिग्विजय सिंह की जीत के लिए अनुष्ठान करेंगे। इस अनुष्ठान के लिए देशभर से करीब सात हजार साधु-संत सात की सुबह तक भोपाल पहुंच जाएंगे।दिग्विजय सिंह ही सच्चे नर्मदा भक्त: उन्होंने कहा कि आठ तारीख को सुबह ये सभी सात हजार साधु पूरे शहर के कई इलाकों में रोड शो कर प्रचार करेंगे और जनता से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह ही सच्चे नर्मदा भक्त हैं। उन्होंने नर्मदा परिक्रमा की है। हम नर्मदा यात्रा करने वाले दिग्विजय सिंह के साथ है जेल यात्रा करने वालो के साथ नहीं।


Source: Dainik Bhaskar May 04, 2019 11:14 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */