Sri lanka Attack: धमाके के वक्त होटल में ही थे Shilpa Shetty के पति Raj Kundra, बाल-बाल बची जाननई दिल्ली, जेएनएन। श्रीलंका (Sri lanka Attack) में 21 अप्रैल को हुए हमलों ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया। इस हमले में करीब 250 लोगों की जान गई थी और 500 लोग हुए थे। हमले के 13 बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने एक ऐसा खुलासा किया है जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। इस हमले में शिल्पा के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) की जान जाते-जाते बची थी और इस बात का खुलासा खुद शिल्पा शेट्टी ने किया है।शिल्पा हाल ही में मुंबई में एक लॉन्चिंग इवेंट में गई थीं जहां उन्होंने श्रीलंका में हुए ब्लास्ट को लेकर संवेदनाएं जताईं। शिल्पा ने कहा, हमले में मारे गये तमाम लोगों के परिवारों से मेरी पूरी सहानुभूति है। ये बहुत भयानक और डरावना था। शिल्पा ने कहा, इससे डरावनी बात मेरे लिए ये थी कि जिस वक्त और जिस दिन ये हमला हुआ राज और उनके दोस्त उस वक्त उसी होटल में थे। ये भगवान कि कृपा थी कि उन्हें कुछ नहीं हुआ।शिल्पा ने कहा, ये बात मैंने अभी तक किसी नहीं बोली है। लेकिन ऐसा होना बताता है कि जिंदगी का कोई भरोसा नहीं है। हम खुशकिस्मत हैं कि राज और उनके दोस्तों को कुछ नहीं हुआ। लेकिन मैं उन लोगों को दर्द समझ सकती हूं जिनके परिवार वालों की जान गई है। शिल्पा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो फिलहाल स्टार प्लस के एक रिएलिटी शो ‘सुपर डांसर’ में बतौर जज नजर आ रही हैं। शिल्पा लंबे वक्त से बॉलीवुड फिल्मों से दूर हैं। लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Nazneen Ahmed
Source: Dainik Jagran May 04, 2019 11:03 UTC