मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से मजदूर किसान यूनियन पार्टी के उम्मीदवार मांगेराम कश्यप का हलफनामा बताता है कि वे लोकतंत्र की मौजूदा हवा के खिलाफ हैं. जहां बाकी प्रत्याशियों के खाते में लाख और करोड़ दिख रहे हैं, मांगेराम कश्यप के खाते में एक भी पैसा नहीं है. मांगेराम कहते हैं कि उनके पास चुनाव अभियान के लिए पैसे नहीं हैं और समर्थकों से मिल रही मदद से ही कैंपेन चल रहा है. चुनावों में कौन जीतेगा कौन हारेगा वाली बहस में एक बात साफ है कि मांगेराम नहीं जीत पाएंगे. वे याद दिला रहे हैं कि भारतीय लोकतंत्र को आम और गरीब लोगों की कुछ ज़्यादा ज़रूरत है.
Source: NDTV April 01, 2019 17:37 UTC