खास बातें कन्हैया कुमार का मोदी सरकार पर हमला बिहार की बेगूसराय सीट से हैं सीपीआई उम्मीदवार बेगूसराय सीट पर इस बार होगा दिलचस्प मुकाबलालोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) के नजदीक आते ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष ने ट्वीट किया, 'कमल के फूल वाली पार्टी की वजह से अप्रैल फ़ूल वाले दिन का अब कोई मतलब ही नहीं रह गया है. चाहे नोटबंदी हो या राफ़ेल डील या रोज़गार के आंकड़े, सरकार साल भर हमें हमारे ही टैक्स के पैसे से अप्रैल फ़ूल बनाती रहती है. कन्हैया की उम्मीदवारी और गिरिराज की मायूसी से बेगूसराय का चुनाव बना दिलचस्पबता दें कि बिहार का लेनिनग्राद नाम से मशहूर बेगूसराय में इस बार दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा. एक ओर बीजेपी के गिरिराज सिंह हैं तो दूसरी तरफ जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और सीपीआई उम्मीदवार कन्हैया कुमार हैं.
Source: NDTV April 01, 2019 17:30 UTC