पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बसिरहाट में हुई चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फिर निशाना साधा। उन्होंने कहा,‘‘मैंने ऐसा नहीं कहा कि मैं आपको थप्पड़ मारूंगी। मैंने कहा कि मैं लोकतंत्र का तमाचा दूंगी। मैं आपको क्यों मारूंगी? यदि मैं आपको चाटा मारूंगी तो मेरा हाथ टूट जाएगा। तब मैं क्या करूंगी?’’ममता ने मोदी पर तंज कसते हुए कहा, ‘‘आपका सीना 56 इंच का है। मैं आपको कैसे मार सकती हूं? मैं आपको थप्पड़ नहीं मारना चाहती हूं और न छूना चाहती हूं।’’
Source: Dainik Bhaskar May 11, 2019 06:54 UTC