लॉकडाउन में कोरोना पर काबू: 26 दिन में 17.77% बढ़ा रिकवरी रेट, 2.14 लाख हुए संक्रमित 2.89 लाख ने दी कोरोना को मात - News Summed Up

लॉकडाउन में कोरोना पर काबू: 26 दिन में 17.77% बढ़ा रिकवरी रेट, 2.14 लाख हुए संक्रमित 2.89 लाख ने दी कोरोना को मात


Hindi NewsLocalBiharCorona Recovery Rate Increased In Bihar; Corona Patient Latest NewsAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपलॉकडाउन में कोरोना पर काबू: 26 दिन में 17.77% बढ़ा रिकवरी रेट, 2.14 लाख हुए संक्रमित 2.89 लाख ने दी कोरोना को मातपटना 5 घंटे पहलेकॉपी लिंकसांकेतिक तस्वीर।24 घंटे में 2603 नए मामले और कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 6641लॉकडाउन में कोरोना को मात मिली है। तेजी से आंकड़ों में कमी आई है। 1 मई से 26 मई के बीच कुल 214223 लोगों में कोरोना का संक्रमण पाया गया है जबकि इस दौरान 289230 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। 24 घंटे में कोरोना के नए मामले 2603 आए हें जबकि कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा 6641 रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि लॉकडाउन के कारण कांटेक्ट के मामले कम हुए हैं और इसी कारण से संक्रमण की रफ्तार पर काबू पाया जा सका है।नए मामलों से अधिक ठीक होने वालों की संख्याकोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच लॉकडाउन ने बड़ी वैक्सीन का काम किया है। इा दौरान लोगों पर पाबंदी लगी है जिससे कोरोना के मामले तेजी से घटे है। 1 मई से 26 मई के बीच नए मामलों की संख्या 214223 रही जबकि ठीक होने वालों की संख्या 289230 है। ऐसे में संक्रमण से बड़ी राहत मिली है। पटना मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड के नोडल पदाधिकारी डॉ अजय अरुण का कहना है कि कोरोना का आंकड़ा इतनी तेजी से कम होगा ऐसा नहीं लग रहा था। अचानक से लॉक डाउन होते ही मामले कम होते गए।24 घंटे में 1.31 लाख की कराई गई जांच26 मई को राज्य में कुल 131916 लोगों की जांच कराई गई है। जांच में 2603 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक राज्य में कुल 698329 लोग संक्रमित हुए हैं। इसमें 662491 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके है। राज्य में एक्टिव मामलों में भी कमी आई है। अब 30992 लोग ही एक्टिव मामलों में शामिल हैं। इससे रिकवरी रेट में भी तेजी से बढ़ रहा है। बिहार का रिकवरी रेट अब 94.87% हो गया है जो एक मई को 77.1% था।लॉकडाउन के बीच 2203 संक्रमितों की मौतलॉकडाउन के बीच बिहार में 2203 लोगों की मौत हो गई है। एक मई को राज्य में मरने वालोें की संख्या 2642 थी जो 26 मई को बढ़कर 4845 हो गई है। 26 मई को राज्य में 99 लोगों की मौत हुई है जबकि पटना में 15 संक्रमितों ने इलाज के दौरान मौत हो गई है। पटना में 26 मई को 316 नए मामले आए हैं। जिले में अब तक कुल 143347 लोगों की रिपोर्ट अब तक पॉजिटिव आई है। संक्रमण को मात देने वालों की संख्या 137866 है। पटना में अब तक 1173 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 4308 एक्टिव मामले हैं।24 घंटे में कहा कितने नए मामलेअररिया - 88अरवल - 22औरंगाबाद - 56बांका - 18बेगूसराय - 177भागलपुर - 50भोजपुर - 29बक्सर - 19दरभंगा - 117पूर्वी चंपारण - 67गया - 88गोपालगंज - 52जमुई - 8जहानाबाद - 12कैमूर - 12कटिहार - 66खगड़िया - 35किशनगंज - 59लखीसराय - 18मधेपुरा - 35मधुबनी - 35मुंगेर - 39मुजफ्फरपुर - 137नालंदा - 170नवादा - 15पटना - 316पूर्णिया - 115रोहतास - 33सहरसा - 67समस्तीपुर - 123सारण - 60शेखपुरा - 15शिवहर - 15सीतामढ़ी - 51सीवान - 72सुपौल - 107वैशाली - 117पश्चिमी चंपारण - 29बाहर से आए संक्रमित - 39


Source: Dainik Bhaskar May 27, 2021 05:15 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */