लेकसिटी पर मेहरबान हुए इंद्रदेव: शुक्रवार को हुई बारिश के बाद शहरवासियों को मिली गर्मी से राहत, 7 डिग्री तक गिरा तापमान - News Summed Up

लेकसिटी पर मेहरबान हुए इंद्रदेव: शुक्रवार को हुई बारिश के बाद शहरवासियों को मिली गर्मी से राहत, 7 डिग्री तक गिरा तापमान


Hindi NewsLocalRajasthanUdaipurAfter The Rain On Friday, The Residents Got Relief From The Heat, The Temperature Dropped By 7 Degreesलेकसिटी पर मेहरबान हुए इंद्रदेव: शुक्रवार को हुई बारिश के बाद शहरवासियों को मिली गर्मी से राहत, 7 डिग्री तक गिरा तापमानउदयपुर 11 घंटे पहलेकॉपी लिंकलेकसिटी पर मेहरबान हुए इंद्रदेव।लेकसिटी उदयपुर में मौसम परिवर्तन का दौर शुरू हो गया है। मानसून आने में भले ही अभी 3 हफ्ते से ज्यादा का वक्त बचा हो। लेकिन प्री मानसून की बारिश ने शुक्रवार को उदयपुर के बाशिंदों को गर्मी और उमस से राहत दी। शुक्रवार को हुई बारिश के बाद उदयपुर के तापमान में 8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली। जिसके बाद शहर का न्यूनतम तापमान घटकर 27 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।कानून में बारिश के बाद सड़कों पर भरा पानी।शुक्रवार को उदयपुर के शहरी क्षेत्र के साथ ग्रामीण इलाकों में हुई बारिश के बाद कई जगहों पर पानी भर गया। वहीं मावली में तेज आंधी से कई पेड़ धराशाई होकर गिर गए। जिसके चलते वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। जबकि कानोड़ में इंद्रदेव की मेहरबानी के बाद सड़कें तालाब में तब्दील हो गई। जिसकी वजह से राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशान होना पड़ा।भारतीय मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार नहीं पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजस्थान में प्री मानसून की बारिश शुरू हो गई है। जिसका असर झीलों के शहर उदयपुर में भी देखने को मिल रहा है। वहीं मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 48 घंटों में उदयपुर के आसमान में बादलों की आवाजाही के साथ तेज आंधी और बारिश की संभावना बनी रहेगी। जिसके चलते अगले 3 दिन तक गर्मी का असर कम रहेगा।


Source: Dainik Bhaskar June 04, 2021 12:33 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */