Hindi NewsLocalRajasthanPali75 Cylinders Of Oxygen Will Be Made Daily In Sojat, Will Be Ready In A Month, Patients Will Get Reliefऑक्सीजन जनरेटर प्लांट का भूमि पूजन: सोजत में रोज बनेगी 75 सिलेंडर ऑक्सीजन, एक माह में बनकर प्लांट होगा तैयार, मरीजों को मिलेगी राहतपाली। 10 घंटे पहलेकॉपी लिंकऑक्सीजन जनरेटर प्लांट का भूमि पूजन करती सोजत विधायक।सोजत के सरकारी अस्पताल परिसर में शुक्रवार को सोजत विधायक शोभा चौहान ने ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट का भूमि पूजन किया। अगले एक माह में प्लांट बनकर तैयार होगा। उसके बाद प्लांट से रोजाना 75 सिलेंडर ऑक्सीजन बनाई जा सकेगी। जिससे कोरोना की तीसरी लहर में आवश्यकता पड़ने पर अस्पताल को ऑक्सीजन सिलेंडर दूसरी जगह से मंगवाने नहीं पड़ेंगे। भूमि पूजन कार्यक्रम में कार्यक्रम में उपाध्यक्ष रामलाल सांखला, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मोहनलाल टांक, डॉ राजेश गुप्ता, डॉ दिलीप सियाग, नर्सिंग अधीक्षक राधेश्याम गर्ग, जिलाभाजपा उपाध्यक्ष पंकज त्रिवेदी, मंडल अध्यक्ष नरपतराज सोलंकी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र पालरिया आदि उपस्थित थेlप्लांट निर्माण् पर 66 लाख होंगे खर्चनगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विक्रमसिंह बिश्नोई ने बताया कि ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट तैयार करने में करीब 66 लाख रुपए खर्च होंगे। इसमें 75 सिलेंडर ऑक्सीजन प्रतिदिन बनेगी। ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट का निर्माण का टेंडर जोधपुर की एक कंपनी को दिया गया है। जून माह के अंत तक प्लांट बनकर तैयार हो जाएगा।100 बेड तक पहुंचेगी ऑक्सीजनसोजत के 150 बेड के अस्पताल में वर्तमान में 35 बेड ऑक्सीजन युक्त हैं। अस्पताल में ऑक्सीजन पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा हैं। प्लांट तैयार होने के बाद करीब 100 बेड ऑक्सीजन वाले हो जाएंगे।रास से मंगवाने पड़ते थे ऑक्सीनज सिलेंडरकोरोनो की दूसरी लहर में अस्पताल में कोरोना मरीजों को भर्ती करने के लिए बेड नहीं होते थे। ऑक्सीजन सिलेंडर रास से आते थे। अस्पताल के 150 में से 100 बेड ऑक्सीजन होने पर कोरोना की तीसरी लहर में मरीज आते है तो उन्हें भर्ती करने अस्पताल प्रबंधन को परेशानी नहीं होगी।
Source: Dainik Bhaskar June 04, 2021 12:22 UTC