लीक / सामने आई स्टाइलस पेन वाले मोटोरोला स्मार्टफोन की पहली झलक, डेडिकेटेड पेन वाला कंपनी का पहला एंड्रॉयड फोन - News Summed Up

लीक / सामने आई स्टाइलस पेन वाले मोटोरोला स्मार्टफोन की पहली झलक, डेडिकेटेड पेन वाला कंपनी का पहला एंड्रॉयड फोन


Dainik Bhaskar Jan 26, 2020, 12:13 PM ISTगैजेट डेस्क. सैमसंग के बाद मोटोरोला भी अपने डेडिकेटेड स्टाइलस पेन वाले स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। हाल ही में इसकी तस्वीर ऑनलाइन वायरल हुई, जिसमें इसकी पहली झलक सामने आई। फिलहाल इसे 'मोटो जी स्टाइलस नाम' दिया गया है। कंपनी ने पिछले साल फरवरी में मोटो G7 स्मार्टफोन पेश किया, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि अब कंपनी अपने स्टाइलस पेन सपोर्ट वाले स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी फ्लैगशिप मॉडल मोटोरोला एज+ पर भी काम कर रही है।टिप्सटर इवान ब्लास ने ट्विटर पर स्टाइलस पेन वाले मोटोरोला स्मार्टफोन की फोटो शेयर की। हालांकि, उन्होंने फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि फोन में सेल्फी के लिए फ्रंट कैमरा और डिस्प्ले पर कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन मिलेगा।हालांकि, मोटोरोला का यह स्टाइलस पेन सैमसंग के गैलेक्सी नोट 10 लाइट से थोड़ा अलग होगा। इसमें प्रेशर सेंसिटिव टिप देखने को नहीं मिलती, जो गैलेक्सी नोट10 लाइट में दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह मोटोरोला का इस साल का टॉप-एंड स्मार्टफोन नहीं होगा। यह कंपनी का पहला एंड्रॉयड फोन होगा जो स्टाइलस पेन सपोर्ट से लैस होगा।कनाडा सरकार की रेडियो इक्विपमेंट लिस्ट पर उपलब्ध डिटेल्स के मुताबिक, मोटोरोला अपने मोटो जी स्टाइलस पर मॉडल नंबर XT2043-4 नाम से काम कर रही है। यह स्टाइलस पेन से लैस कंपनी का नया स्मार्टफोन होगा। इसे कैनेडियन ऑथोरिटी द्वारा 3 जनवरी को मान्यता दी जा चुकी है। इसके अलावा इसे यूएस फेडरल कम्युनिकेशन कमीशन पर भी इसे इसी मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया जा चुका है। बावजूद इसके कंपनी ने अभी तक इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।टिप्सटर इवान ब्लास का ऑफिशियल ट्वीट


Source: Dainik Bhaskar January 26, 2020 06:15 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */