Hindi NewsLocalJharkhandRanchiPrisoners Living In Rims Director's Bungalow, Will Be Staying In Guest House By Paying 400 Rupees DailyAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपलालू की खातिर अफसर मजबूर: रिम्स के नए डायरेक्टर को किराये पर रहना होगा, क्योंकि उनके बंगले में लालू का इलाज चल रहारांची 15 घंटे पहलेकॉपी लिंकRIMS के नए डायरेक्टर कामेश्वर प्रसाद ने रविवार को पदभार संभाला। निदेशक मंजू गाड़ी ने उन्हें बधाई दी। चार्ज लेने के बाद कामेश्वर प्रसाद स्टेट गेस्ट हाउस में रहने चले गए।रिम्स डायरेक्टर के केली बंगले में चारा घोटाले में सजा काट रहे लालू का 6 महीने से इलाज चल रहाकोविड से बचाने के लिए लालू को रिम्स के पेइंग वार्ड से केली बंगला में शिफ्ट किया गया हैराजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (RIMS) के नए डायरेक्टर डॉक्टर कामेश्वर प्रसाद 400 रुपए प्रतिदिन किराया देकर मोरहाबादी के स्टेट गेस्ट हाउस में रहेंगे। ये मजबूरी इसलिए है, क्योंकि जो बंगला उन्हें अलॉट किया गया है, उसमें लालू यादव का इलाज चल रहा है।लालू यादव अनियंत्रित डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट की बीमारी, क्रॉनिक किडनी डिजीज (स्टेज थ्री) सहित अन्य बीमारियों का इलाज करा रहे हैं। कोविड संक्रमण से बचाने के लिए लालू को इस बंगले में शिफ्ट किया गया है।RIMS डायरेक्टर एक दिन का 400 रुपए चुकाएंगे किरायाRIMS अधीक्षक विवेक कश्यप ने बताया कि फिलहाल कामेश्वर प्रसाद के ठहरने की व्यवस्था मोरहाबादी के स्टेट गेस्ट हाउस में ही की गई है। वे यहां से RIMS का कामकाज देखेंगे। RIMS डायरेक्टर को स्टेट गेस्ट हाउस में ठहरने के लिए एक दिन का 400 रुपए किराया चुकाना होगा। पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित डॉक्टर कामेश्वर प्रसाद लंबे समय तक AIIMS नई दिल्ली में न्यूरोलॉजी विभाग के HOD के पद पर काम किया है।26 महीने से RIMS में इलाज करवा रहे हैं लालू यादवलालू झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल RIMS में सबसे ज्यादा दिनों तक इलाज कराने वाले मरीजों में से हैं। वे RIMS में दो साल दो महीने से भर्ती हैं। रिम्स आने से पहले वे एम्स में भर्ती थे। 29 अगस्त 2018 को इन्हें रिम्स के कार्डियोलॉजी बिल्डिंग में शिफ्ट किया गया था। कार्डियोलॉजी विभाग में कुत्तों की आवाज से परेशान होने के बाद 5 सितंबर को इन्हें रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती कराया गया था। 5 अगस्त 2020 को राजद सुप्रीमो को कोविड संक्रमण के डर से रिम्स के केली बंगले में शिफ्ट कर दिया गया था।तीन मामलों के चार केस में काट रहे हैं सजालालू प्रसाद यादव चारा घोटाला के 4 अलग-अलग मामलों में सजायाफ्ता हैं। 23 दिसम्बर 2017 को देवघर कोषागार से 84.53 लाख रुपए की अवैध निकासी के मामले में लालू यादव को साढ़े तीन साल की सजा सुनाई गई थी।24 मार्च 2018 को दुमका कोषागार से 3.13 करोड़ रुपए की अवैध निकासी के मामले में 2 अलग-अलग धाराओं में लालू को 7-7 साल की सजा सुनाई गई, जबकि 60 लाख जुर्माना भी लगा था। 3 अक्टूबर 2013 में चाईबासा कोषागार से अवैध तरीके से 37.7 करोड़ और 33.67 करोड़ रुपए की अवैध निकासी के मामले में पांच-पांच साल की सजा सुनाई गई है।
Source: Dainik Bhaskar November 15, 2020 11:30 UTC