जेईएन रजत चौधरी ने बताया कि स्टोर में केबल उपलब्ध नहीं होने से समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा थादैनिक भास्कर Jun 23, 2020, 08:03 AM ISTदेवगांव. बाढ़ महादेवपुरा की बासनवालो की ढाणी में एक किसान के खेत में जा रही थ्री फेज की लाइन का 3 मई से टूटा पड़ा तार आखिरकार बिजली निगम के कर्मचारियों ने जोड़कर आपूर्ति चालू कर दी। इससे पानी की कमी से जल रही किसान की फसल को अब सहारा मिलेगा।20 जून के दैनिक भास्कर ने “बाढ़ महादेवपुरा में थ्री फेज की लाइन का तार 45 दिन से टूटा पड़ा, निगम मौन”शीर्षक से खबर प्रकाशित कर मामले को उजागर किया था। इसके बाद हरकत में आए बिजली निगम ने 45 दिन से टूटी पड़ी लाइन को कर्मचारी भेजकर ठीक करवा दिया।किसान ने भास्कर का आभार जताया। जेईएन रजत चौधरी ने बताया कि स्टोर में केबल उपलब्ध नहीं होने से समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था। केबल आते ही रविवार को किसान की समस्या का समाधान करवा दिया गया है।
Source: Dainik Bhaskar June 23, 2020 02:26 UTC