हालांकि जेनेरिक हल्दी की खेती 20 से 30 डिग्री सेंटीग्रेड के आर्द्र मौसम में की जाती है, लेकिन लाकाडोंग हल्दी की खेती अपेक्षाकृत ठंडी जलवायु, प्रचुर मात्रा में बारिश, भौगोलिक परिदृश्य, मिट्टी की गुणवत्ता में की जाती है. फसल की अवधि के नौ महीनों के दौरान, खरपतवार की वृद्धि की तीव्रता के आधार पर समय-समय पर निराई-गुड़ाई की जाती है. बीजों का संरक्षण किसान अपनी भविष्य की फसल के लिए बीज की गुणवत्ता के बारे में विशेष रूप से ध्यान रखते हैं और अगले साल की हल्दी की खेती के लिए बीजों को सबसे अच्छे लॉट में से चुना जाता है. लकाडोंग हल्दी के फायदे (Benefits of Lakadong Turmeric)लकडोंग हल्दी को इसकी उच्च करक्यूमिन सामग्री के परिणामस्वरूप अत्यधिक शक्तिशाली माना जाता है. बता दें कि लकडोंग हल्दी में 7 से 12% करक्यूमिन सामग्री साबित होती है, जबकि जेनेरिक हल्दी में 2 से 3% करक्यूमिन सामग्री होती है.
Source: Dainik Jagran December 02, 2021 16:53 UTC