जयपुर में दो करोड़ की चोरी करने वाला शातिर चोर सूरत में पकड़ाया, पांच की दिन की कड़ी मेहनत के बाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता - News Summed Up

जयपुर में दो करोड़ की चोरी करने वाला शातिर चोर सूरत में पकड़ाया, पांच की दिन की कड़ी मेहनत के बाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता


जयपुर के हाल ही में हुए पांच सितारा होटल क्लार्क्स आमेर में 2 करोड़ रुपए की ज्वैलरी चोरी में पुलिस को बहुत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पूरी घटना में मुख्य आरोपी और शातिर चोर जयेश रावजी सेजपाल को पांच दिनों की कड़ी मेहनत के बाद सूरत से पकड़ा लिया है। घटना को अंजाम देकर जयेश सूरत में एक होटल में ठहरा हुआ था।जानकारी के अनुसार पुलिस ने जयेश को हिरासत में लेते हुए जयपुर में होटल क्लार्क्स आमेर से चोर किए 2 करोड़ के गहने भी बरामद कर लिए हैं। यह गहने जयेश ने 25 नवंबर को छत्तीसगढ़ में रहने वाले अपने रिश्तेदार राजीव बोथरा की बेटी की शादी में शामिल होने आए मुंबई निवासी मुंबई निवासी राहुल बंथली के कमरे से चुराए थे।आपको बता दें कि 27-28 नवंबर को ही गुजरात पहुँचे जयेश को पकड़ने के लिए उदयपुर सहित अन्य राज्यों और जिलों की पुलिस भी पीछे लगी थी। गुजरात में जूनागढ़ का रहने वाले वाले जयेश द्वारा कोई पहली चोरी नहीं थी। पांच सितारा होटल में होने वाली बड़े परिवारों की शादियों को ही निशाना बनाने वाले इस चोर ने इससे पहले उसने 21 नवंबर के आसपास उदयपुर के पांच सितारा होटल ट्राईडेंट में दिल्ली के रहने वाले एक कारोबारी के कमरे से करीब 15 लाख रुपए चुराए थे।इस मामले में जयपुर के होटल क्लार्क्स आमेर के सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने प्रदेश के अन्य जिलों व बाहरी राज्यों की पुलिस से संपर्क किया तो चोर की पहचान हो गई। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि होटल क्लार्क्स आमेर में वारदात के लिए जयेश 25 नवंबर को जयपुर पहुंचा था। यहां बनीपार्क इलाके में एक होटल में ठहरा था।जाँच पड़ताल के दौरान पता चला कि जयेश सिंधी कैंप बस स्टैंड से एक ऑटोरिक्शा लेकर 25 नवंबर को होटल क्लार्क्स आमेर पहुंचा था। उसने छत्तीसगढ़ के कारोबारी राजीव बोथरा की बेटी की शादी में आए मेहमानों के साथ होटल में प्रवेश किया। उनके रिश्तेदार राहुल बंथिया को टारगेट किया। सुबह करीब तीन-चार घंटे होटल में ठहरकर वापस अपने होटल चला गया। शाम को जयेश दोबारा होटल क्लार्क्स आमेर पहुंचा। वहां मेहमानों के महिला संगीत समारोह में जाने के बाद राहुल बंथिया के कमरे का लॉक खुलवाया और तिजोरी में रखे जेवर लेकर भाग निकला। इसके बाद वह फाइव सितारा होटल में मेहमानों के आने का इंतजार करता है। उनके साथ ही एंट्री करता है। इसके बाद रिसेप्शन के आसपास खड़ा रहकर जयेश सभी पर निगरानी रखता और जब मेहमान शादी समारोह में चले जाते हैं, तब जयेश होटल में कमरे वाले का नाम बताकर लॉक खुलवाता है। फिर वारदात कर भाग जाता है।


Source: Dainik Bhaskar December 02, 2021 16:29 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */