लहंगा पहन दुल्हन सी सजीं जाह्नवी कपूर, लोगों को दिखाई दी श्रीदेवी की झलक - News Summed Up

लहंगा पहन दुल्हन सी सजीं जाह्नवी कपूर, लोगों को दिखाई दी श्रीदेवी की झलक


एक से बढ़कर एक लहंगे में दिखीं जाह्नवी जाह्नवी कपूर को मैगजीन फोटोशूट में एक से बढ़कर एक लहंगों में देखा गया। इस अदाकारा के लिए इंडियन फैशन डिजाइनर अभिनव मिश्रा के कलेक्शन से सभी लहंगे चुने गए थे। इस तस्वीर में जाह्नवी कोरल पिंक कलर का लहंगा सेट पहनी देखी जा सकती हैं। डीप कट ब्लाउज और प्लीटिज स्कर्ट व दुपट्टे पर रिच मिरर वर्क किया गया था। वहीं इसके साथ मैच की गई जूलरी बेहद स्टनिंग लग रही थी।येलो लहंगे में लगीं हसीन जाह्नवी इस येलो लहंगे में भी कमाल की नजर आ रही थीं। अभिनव मिश्रा के 'सनफ्लॉवर येलो लहंगे' पर मिरर वर्क किया गया था। इसके साथ स्कर्ट पोर्शन पर थ्रेड एम्बॉइडरी भी की गई थी। जाह्नवी के इस लुक के साथ स्टेटमेंट ईयररिंग्स, मांगटीका और कंगन मैच किए गए थे। इन्हें सोने, पोल्की और पर्ल से तैयार किया गया था, जो लुक में रॉयल टच ऐड कर रहा था।सफेद लहंगे में चांद सा हुस्न जाह्नवी के इस लहंगे को रॉ सिल्क से तैयार किया गया था। इसके स्लीवलेस ब्लाउज में डीप कट नेकलाइन जोड़कर बोल्डनेस का टच ऐड किया गया था। वहीं स्कर्ट पोर्शन को ऐ-लाइन रखते हुए उसमें फ्लेयर्स जोड़ी गई थीं। इन पर बेहद खूबसूरत मिरर वर्क देखा जा सकता था। इस लुक के साथ डायमंड ऐंड एम्रल्ड मेड नेकपीस, रिंग्स और हेयरबैंड ऐड किया गया था।


Source: Navbharat Times April 26, 2021 07:46 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */