लखनऊ / यशवंत सिन्हा ने कहा- नागरिकता कानून में संशोधन की आवश्यता नहीं थी, सरकार के इस कदम से डर का माहौल - News Summed Up

लखनऊ / यशवंत सिन्हा ने कहा- नागरिकता कानून में संशोधन की आवश्यता नहीं थी, सरकार के इस कदम से डर का माहौल


यशवंत सिन्हा ने कहा- गृहमंत्री ने इसी शहर में कहा था कि सीएए पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे, उनको ऐसी भाषा शोभा नहीं देतीसपा कार्यालय में पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी थे मौजूद, उन्होंने भी सीएए और एनआरसी को लेकर केंद्र पर हमला बोलाDainik Bhaskar Jan 27, 2020, 03:42 PM ISTलखनऊ. मुंबई से गांधी शांति यात्रा लेकर निकले पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा सोमवार को लखनऊ पहुंचे। यहां अखिलेश यादव की मौजूदगी में उन्होंने सपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत की। इस दौरान सिन्हा ने नागरिकता कानून को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सीएए पूरी तरह से संविधान के खिलाफ है। नागरिकता कानून में इस तरह के संशोधन की कोई आवश्यकता नहीं थी। सरकार के इस कदम से देश में डर, अशांति का माहौल है। 30 जनवरी को गांधी शांति यात्रा का समापन दिल्ली में होगा।धर्म के आधार पर कानून बनाने की जरुरत नहीं: यशवंत सिन्हासिन्हा ने कहा कि धर्म के आधार पर कानून बनाने की जरूरत नहीं है। उत्तर प्रदेश में लोगों की पहचान करनी शुरू कर दी है कि किसे नागरिकता देनी है। समाज को धर्म के आधार पर बांटने की कोशिश हो रही है। सरकार का काम लोगों को भय दूर करना होता है। लेकिन, गृहमंत्री ने इसी शहर में कहा था कि- सीएए पर हम एक इंच नही हटेंगे। क्या गृहमंत्री को ऐसा बयान देना चाहिए? ऐसा बयान उनके मुंह से शोभा नहीं देता है? अर्थव्यवस्था की डफली फट गई है: अखिलेशअखिलेश यादव ने कहा कि हमें वो दिन याद करना चाहिए जब सरकार ने कहा था कि नोटबन्दी के बाद आतंकवाद की कमर टूट जाएगी। अवैध ट्रांजेक्शन बंद हो जाएंगे। अब अर्थव्यवस्था की डफली फट गई है तो सरकार सच को मारना चाह रही है। इसके लिए वह हिंसा का सहारा ले रही है। जो लोग आज सरकार में बैठे हैं, यही लोग बाद में रजाई में मुंह छुपा कर रोएंगे।


Source: Dainik Bhaskar January 27, 2020 08:18 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */