रोहतक में अम्बाला के टिकट दावेदार के समर्थकों का हंगामा - News Summed Up

रोहतक में अम्बाला के टिकट दावेदार के समर्थकों का हंगामा


अम्बाला सिटी. शनिवार को भाजपा की टिकटों पर चर्चा होनी थी। इसमें सीएम मनोहर लाल और भाजपा के आला नेताओं ने भाग लिया। अम्बाला सिटी के टिकट चाहवानों के समर्थक भी रोहतक में भाजपा कार्यालय पहुंचे थे। वहां पर टिकट के दावेदार जिलाध्यक्ष जगमोहन कुमार के समर्थकों की नेताओं से बहस हो गई। काफी देर तक नेता उन्हें समझाते रहे, लेकिन वह नहीं माने। जब बहस ज्यादा बढ़ गई तो नेताओं को वहां से अलग हटना पड़ा। इस बारे जगमोहन कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का बिल्कुल नहीं पता है कि किसने वहां पर बहस की।रोहतक. अपने नेता के समर्थन में नारेबाजी करते समर्थक।


Source: Dainik Bhaskar September 29, 2019 02:12 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */