रोचक / ऑस्ट्रेलिया के नोट ही नहीं, ट्रम्प के ट्वीट से लेकर हैरी पॉटर के टाइटल में भी हो चुकी हैं गलतियां - News Summed Up

रोचक / ऑस्ट्रेलिया के नोट ही नहीं, ट्रम्प के ट्वीट से लेकर हैरी पॉटर के टाइटल में भी हो चुकी हैं गलतियां


ऑस्ट्रेलिया के रिजर्व बैंक ने 50 डॉलर के 4.6 करोड़ नोट में स्पेलिंग की गलती छोड़ दी। इसके चलते दुनियाभर में लोग ऑस्ट्रेलिया की सरकारी व्यवस्था का मजाक उड़ा रहे हैं। दरअसल, नोट में छपे 'रिस्पॉन्सिबिलिटी' शब्द में एक 'आई' छूट गया। हालांकि, यह इकलौती ऐसी गलती नहीं थी, जिस पर विवाद हुआ हो। इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति से लेकर द गार्जियन अखबार तक बड़ी गलतियां कर चुके हैं, जिनका बाद में लोगों ने मजाक बनाया।डोनाल्ड ट्रम्प का गढ़ा हुआ शब्द31 मई 2017 को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने प्रेस पर निशाना साधते हुए कोफेफ (covfefe) नाम का शब्द भी जोड़ दिया। एक्सपर्ट्स ने इस शब्द का मतलब ढूंढने की काफी कोशिश की, लेकिन अंत तक किसी को भी डिक्शनरी में इसका मतलब नहीं मिला। एक्स्पर्ट्स का कहना है कि ट्रम्प उस ट्वीट में कोफेफ नहीं बल्कि कवरेज (coverage) लिखना चाहते थे, लेकिन टाइपिंग की गलती से गलत स्पेलिंग लिख गई। खास बात यह है कि इसके बावजूद ट्रम्प ने एक ट्वीट में कोफेफ दोबारा लिखा और लोगों से पूछा कि क्या वह इसका सही मतलब खोज पाए?


Source: Dainik Bhaskar May 11, 2019 02:39 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */