खास बातें लोकसभा चुनाव के दो चरण का रण बचा हुआ है तृणमूल कांग्रेस ने बीजेपी को रोकने की रणनीति बनाई पूर्व माओवादियों की पलटन बनाईलोकसभा चुनाव (General Elections 2019) का रण जारी है. इस बीच खबर है कि पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा को रोकने के लिए पूर्व माओवादियों की पलटन और कट्टरपंथियों से लड़ चुके लोगों को एकजुट किया है. मैत्री ने कहा,‘‘भाजपा जैसी कैडर आधारित पार्टी से लड़ने के लिए आपको कैडर आधारित पलटन की ही जरूरत है. इसलिए हमने उन्हें एक साथ लाने की सोची ताकि जन संपर्क के लिए एक बेजोड़ पलटन तैयार की जा सके''. ममता बनर्जी ने भाजपा के खिलाफ अपनी लड़ाई की तुलना 'भारत छोड़ो आंदोलन' से कीतृणमूल कांग्रेस के नेता अजित मैत्री कहते हैं कि भाजपा के खिलाफ प्रचार के लिए कम से कम 200 लोगों का दल पश्चिम मिदनापुर और झाड़ग्राम में है.
Source: NDTV May 11, 2019 02:37 UTC