डिजिटल डेस्क, धनबाद। धनबाद-एलटीटी एक्सप्रेस (Dhanbad-LTT Express) के उद्घाटन समारोह में धनबाद के मेयर संजीव सिंह और उनकी पत्नी, विधायक रागिनी सिंह को आमंत्रित करने तथा अंतिम समय में आमंत्रण रद्द करने को लेकर उठे विवाद को सुलझाने में धनबाद रेल मंडल प्रबंधन जुट गया है।मंगलवार को धनबाद रेल मंडल के सीनियर डीसीएम मनीष सौरभ और सीनियर डीओएम मोहम्मद इकबाल ने मेयर और विधायक से मिलकर खेद प्रकट किया। कहा-भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति नहीं होगी। सोमवार की रात 11 बजे धनबाद से मुंबई के बीच चलने वाली धनबाद-एलटीटी साप्ताहिक एक्सप्रेस का शुभारंभ हुआ। इस समारोह में भाग लेने के लिए पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद रेल मंडल प्रबंधन ने धनबाद के सांसद ढुलू महतो, विधायक राज सिन्हा, मेयर संजीव सिंह और झरिया की विधायक रागिनी सिंह को आमंत्रित किया था।संजीव सिंह ने सांसद ढुलू पर साधा निशाना हालांकि, अंतिम समय में रेलवे ने मेयर और झरिया विधायक को सूचित किया कि उनका आमंत्रण रद्द कर दिया गया है। बताया गया कि मेयर प्रोटोकॉल के दायरे में नहीं आते हैं। आमंत्रण रद्द किए जाने के बाद मेयर संजीव सिंह ने नाराजगी जाहिर करते हुए इशारों-इशारों में धनबाद के सांसद ढुलू महतो पर निशाना साधा।मेयर चुनाव का असर उन्होंने कहा कि जिसका बीपी बढ़ा हुआ है, उसके इशारे पर रेलवे ने आमंत्रण रद्द किया। सांसद को अपने बीपी का इलाज कराना चाहिए। मेयर चुनाव के दौरान धनबाद के सांसद ढुलू महतो और संजीव सिंह के बीच काफी आरोप-प्रत्यारोप हुए थे। माना जा रहा है कि सांसद के दबाव में ही रेलवे ने संजीव सिंह और उनकी पत्नी का आमंत्रण रद किया।
Source: Dainik Jagran April 08, 2026 02:28 UTC