मॉस्को में विमान में आग लगने की घटना में 41 की मौतखास बातें मॉस्को में विमान में आग लगने की घटना में 13 की मौत इमरजेंसी लैंडिग के दौरान विमान में लगी आग घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया हैरूस की राजधानी मॉस्को में रविवार को एक यात्री विमान के आपातकालीन लैंडिंग के दौरान विमान में आग लग गई, जिसमें कम-से-कम 41 लोगों की मौत हो गई. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जिसमें विमान से आग की लपटें और धुआं उठते हुए देखा जा सकता है. बताया जा रहा है कि विमान में कुल 78 लोग सवार थे. शेयर किए गए नाटकीय फुटेज में देखा जा सकता है कि एयरोफ्लोट के स्वामित्व वाला विमान आग की लपटों में घिरा हुआ है. यह विमान मास्को के सबसे व्यस्त हवाईअड्डे शेरमेतियोवो पर इमरजेंसी लैंडिंग कर रहा था, लेकिन उसी दौरान उसमें आग लग गई.
Source: NDTV May 05, 2019 20:34 UTC