रिश्वतखोरी में सेना के दो अधिकारियों पर सीबीआइ ने दर्ज किया मुकदमा - News Summed Up

रिश्वतखोरी में सेना के दो अधिकारियों पर सीबीआइ ने दर्ज किया मुकदमा


नई दिल्ली, प्रेट्र। सीबीआइ ने नगालैंड में तैनात जवानों के लिए राशन खरीद में एक असैन्य आपूर्तिकर्ता से कथित तौर पर 82 लाख रुपये से अधिक की रिश्वत लेने के मामले में सेना के दो अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि सेना के 3 कोर के मुख्यालय में तैनात ब्रिगेडियर राजीव गौतम की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई।शिकायत के अनुसार, आर्मी सर्विस कोर के अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल अमित शर्मा और लेफ्टिनेंट कर्नल सुतीक्ष्ण राणा ने 2012-16 के बीच एक राशन आपूर्तिकर्ता से 82 लाख रुपये से ज्यादा की रिश्र्वत ली। शर्मा 27 जुलाई 2012 से 15 अक्टूबर 2014 तक दीमापुर में आर्मी सर्विस कोर (सप्लाई) टाइप 'सी' के कमांडिंग अफसर थे। राणा 16 अक्टूबर 2014 से 10 सितंबर 2016 तक इस पद पर रहे।सेना की कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी में पता चला कि ठेकेदार जय प्रकाश सिंह ने इन दोनों अधिकारियों को कथित तौर पर 82 लाख रुपये दिए थे। सात महीने लंबी चली जांच में शर्मा और राणा द्वारा सिंह से कथित तौर पर 10 लाख और 3.40 लाख रुपये बतौर रिश्वत लेने के आरोप को सीबीआइ ने सही पाया।Posted By: Arun Kumar Singh


Source: Dainik Jagran December 18, 2018 17:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */