खास बातें मनमोहन सिंह की छह खंड की किताब ‘चेंजिंग इंडिया’ का विमोचन सिंह ने कहा- सरकार और आरबीआई के बीच संबंध पति-पत्नी की तरह कर्ज माफी पर कहा- प्रभाव नहीं पता, चुनावी घोषणा का सम्मान कियापूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि लोग कहते हैं कि मैं मूक प्रधानमंत्री था . भारत के भाग्य में है कि वह वैश्विक अर्थव्यवस्था का पावर हाउस बने. उर्जित पटेल के इस्तीफे के बाद सरकार ने आर्थिक मामलों के पूर्व सचिव शक्तिकांत दास को गवर्नर नियुक्त किया है. पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें एक मजबूत और स्वतंत्र आरबीआई की जरूरत है जो केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करे. उन्होंने कहा, ‘मैं उम्मीद और प्रार्थना करता हूं कि सरकार तथा आरबीआई साथ मिलकर काम करने का रास्ता निकालें.
Source: NDTV December 18, 2018 17:15 UTC