Hindi NewsLocalRajasthanJaipur2 Matches Took Place On The First Day, Bollywood Actress Neha Dhupia Cheered The Playersरियल कबड्डी लीग सीजन-2 की शानदार शुरुवात: जयपुर जगुआर और चंबल पाइरेट्स ने दर्ज की जीत, एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने खिलाड़ियों को किया चीयरअपराजस्थान के खेल प्रेमियों का लंबा इंतजार खत्म हो गया है। जयपुर के जी स्टूडियो में रियल कबड्डी लीग सीजन 2 की शुरुआत हो गई है। इस दौरान ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया और फिटनेस गुरु और पहलवान संग्राम सिंह मौजूद रहे। 30 सितंबर तक चलने वाली लीग में 8 टीमें 32 मैच खेलेगी। इस दौरान फ्री में मैच देखने के लिए खेलप्रेमी insider.com और इवेंटब्राइट डॉट कॉम से फ्री पास बुक कर सकते हैं।RKL सीजन 2 की ओपनिंग सेरेमनी के दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया और फिटनेस कोच और पहलवान संग्राम सिंह भी मौजूद रहे।बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया ने कहा कि रियल कबडडी लीग की बदौलत ही आज कबडडी जैसा खेल ने अपना एक अलग ही मुकाम बनाया है। बॉलीवुड और खेलों का पुराना कनेक्शन रहा है, फिल्मों में हमेशा स्पोर्टस से जुडे विषयों पर फिल्में बनाई हैं। जिससे खेलों को काफी प्रोत्साहन मिला है।हर मैच के मैन ऑफ द मैच को 5000 जबकि मैन ऑफ द सीरीज को रॉयल इनफील्ड बाइक और बेस्ट रेडर और डिफेंडर को इलेक्ट्रिक बाइक दी जाएगी।लीग के को फाउंडर नवीन चौधरी ने बताया कि पहले दिन मैच में दो मुकाबले हुए जिसमें जयपुर जगुआर ने जोधाना वारियर्स को हराया और दूसरे मुकाबले में चंबल पाइरेटस ने मेवाड मोन्क्स को शिकस्त दी। इस दौरान जयपुर जगुआर और जोधाना वारियर्स के बीच मुकाबले में जयपुर जगुआर मैच के शुरूआत से ही भारी रही। शुरूआत के दस मिनट में ही जयपुर जगुआर ने पूरी जोधाना टीम को ऑल आउट कर दिया। यह मुकाबला जयपुर जगुआर ने 22 प्वाइंट के बडे अंतर से जीत लिया।लीग की ओपनिंग सेरेमनी में कल्चरल प्रोग्राम का भी आयोजन किया गया।रियल कबड्डी लीग सीजन 2 के सीईओ शुभम चौधरी ने बताया कि बार खिलाड़ियों को कुल 32 लाख रुपए के पुरस्कार दिए जाएंगे। जिसमें विजेता टीम को 11 लाख, उपविजेता टीम को पांच लाख और तीसरे नंबर पर रहने वाली टीम को एक लाख रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके साथ ही हर मैच के मैन ऑफ द मैच को 5000 जबकि मैन ऑफ द सीरीज को रॉयल इनफील्ड बाइक और बेस्ट रेडर और डिफेंडर को इलेक्ट्रिक बाइक दी जाएगी।रियल कबड्डी लीग सीजन टू में खेलने वाले खिलाड़ियों को हर मैच के 10 हजार रूपए फीस दी जाएगी।यह 8 टीमें लीग में खेलेगी
Source: Dainik Bhaskar September 21, 2022 21:56 UTC