ज्वैलर का गहनों से भरा बैग लेकर भागे दो भाई: ज्वैलर की कहानी से पुलिस ने किया इनकार, आपसी रंजिश में मारपीट का बताया मामला - News Summed Up

ज्वैलर का गहनों से भरा बैग लेकर भागे दो भाई: ज्वैलर की कहानी से पुलिस ने किया इनकार, आपसी रंजिश में मारपीट का बताया मामला


Hindi NewsLocalRajasthanJaisalmerPolice Denied The Story Of Jaisalmer Jewelers, Told A Case Of Assault Due To Mutual Enmityज्वैलर का गहनों से भरा बैग लेकर भागे दो भाई: ज्वैलर की कहानी से पुलिस ने किया इनकार, आपसी रंजिश में मारपीट का बताया मामलाजैसलमेर। अस्पताल में भर्ती ज्वेलर प्रेम कुमार।जैसलमेर के एक ज्वैलर ने अपने साथ मारपीट और लूट होने का आरोप लगाकर पुलिस को दी जानकारी। ज्वैलर ने बताया कि लुटेरे उसको बाइक से टक्कर मारकर सोने के गहनों और पैसों से भरे बैग को छीनकर ले गए। वहीं पुलिस ने बताया कि मामला आपसी रंजिश में मारपीट का है। लूट जैसी किसी भी घटना से पुलिस ने इनकार किया। फिलहाल ज्वैलर जवाहिर अस्पताल में भर्ती है।घर से दुकान जाते हुई लूटसोने चांदी का व्यापार करने वाले ज्वैलर प्रेम कुमार ने बताया कि वे अपने घर से पैदल अपनी दुकान सोने के बने गहनों और करीब डेढ़ लाख कि नगदी से भरा बैग लेकर जा रहा था। उसी दौरान आरपी कॉलोनी के गेट नंबर 1 पर बाइक पर दो भाई सत्या नारायण और दिनेश पुत्र कालूराम बाइक पर आए और मुझे टक्कर मारी। इसके बाद दोनों ने मेरे साथ लाठीयों से मारपीट की तथा मेरा गहनों और पैसों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि पास से गुजर रहे लोगों ने उसको अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज जारी है। उन्होंने बताया कि हमने थाने में घटना की जानकारी दे दी।पुलिस ने लूट जैसी घटना से किया इनकारजैसलमेर शहर थाना कोतवाली थानाधिकारी गिरधर सिंह ने बताया कि हमने पड़ताल की तब सामने आया कि लूट जैसी कोई घटना हुई ही नहीं है। दोनों ही लोगों में आपस में रंजिश थी जिसको लेकर प्रेम कुमार ने पहले इन लोगों के साथ कहीं मारपीट की थी, जिसको लेकर दोनों भाइयों ने बुधवार को प्रेम कुमार के साथ मारपीट की।


Source: Dainik Bhaskar September 21, 2022 21:28 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */