नवंबर 2018 के मुकाबले नवंबर 2019 में रोजगार का आंकड़ा 1.73 लाख ज्यादा रहाएनसओ की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल 1.49 करोड़ लोगों का ईएसआईसी में पंजीयनDainik Bhaskar Jan 24, 2020, 07:07 PM IST. राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने शुक्रवार को रिपोर्ट जारी की। इसके मुताबिक, नवंबर 2019 में 14.33 लाख लोगों को रोजगार दिया गया। नवंबर 2018 में रोजगार का यह आंकड़ा 12.60 लाख यानी 1.73 लाख कम था। एनएसओ ने यह जानकारी कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के पे-रोल डाटा के आधार पर दी। ईएसआईसी में वित्त वर्ष 2018-19 में 1.49 करोड़ नए लोगों ने पंजीयन कराया। सितंबर 2017 से नवंबर 2019 के बीच 3.37 करोड़ लोग ईएसआईसी की स्कीम से जुड़े।एनएसओ की रिपोर्ट ईएसआईसी, ईपीएफओ और पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं के पे-रोल डाटा के आधार पर तैयार की जाती है। रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर 2017 से मार्च 2018 के दौरान ईएसआईसी में 83.35 लाख नए पंजीयन हुए।नवंबर 2019 में 11.62 लाख नए पंजीयन हुए यह आंकड़ा 2018 में इसी महीने 6.47 लाख था। 2018-19 में 61.12 लाख नए उपभोक्ता ईपीएफओ की सामाजिक सुरक्षा योजना से जुड़े। सितंबर 2017 से मार्च 2018 के बीच ईपीएफओ में 15.52 लाख नए पंजीयन हुए। सितंबर 2017 से नवंबर 2019 के बीच 3.03 करोड़ नए उपभोक्ता ईपीएफओ से जुड़े।
Source: Dainik Bhaskar January 24, 2020 12:18 UTC