असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि यह यूपी पुलिस की डर या घबराहट नहीं है यह उसकी कुटिल चाल है. जिसका इस्तेमाल यूपी के मुसलमानों को सताने के लिए किया जा रहा है. बता दें कि कि नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में उत्तर प्रदेश में जमकर प्रदर्शन हुए थे, जिसके बाद पुलिस ने हजारों लोगों पर मामला दर्ज किया था. सीएए और एनआरसी के तहत मुस्लिमों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया जा रहा है. जबकि CAA के तहत ने अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश से आए गैर-मुस्लिम शरणार्थियों को नागरिकता देने का वादा किया है.
Source: NDTV January 24, 2020 12:11 UTC