रायपुर में इलाज के लिए लाया गया आजीवन कारावास का कैदी हथकड़ी समेत फरार, 1 साल से था जेल में बंद - News Summed Up

रायपुर में इलाज के लिए लाया गया आजीवन कारावास का कैदी हथकड़ी समेत फरार, 1 साल से था जेल में बंद


नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक गंभीर चूक सामने आई है, जिसने पुलिस और जेल प्रशासन दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हत्या के प्रयास के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा कैदी साहेब कुमार ताती इलाज के दौरान अस्पताल से हथकड़ी समेत फरार हो गया।यह घटना मंगलवार को उस समय हुई जब उसे इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल लाया गया था। फरारी की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और पूरे शहर में अलर्ट जारी कर दिया गया। इलाज के दौरान दिया चकमा जानकारी के अनुसार, आरोपी को जेल से इलाज के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) लाया गया था। इसी दौरान उसने पुलिस जवानों को चकमा देते हुए फरार हो गया। हैरानी की बात यह है कि आरोपी हथकड़ी में होने के बावजूद पुलिस की निगरानी से बच निकला।आजीवन कारावास की काट रहा है सजा साहेब कुमार ताती मूल रूप से बिहार के जमुई जिले का निवासी है। उसे गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। विशेष न्यायालय ने 2 जनवरी 2026 को उसे आजीवन कारावास और 10 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी। उस पर जुर्माना भी लगाया गया था। वह पिछले एक वर्ष से अधिक समय से जेल में बंद था। पुलिस अलर्ट, सर्च ऑपरेशन जारी घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मौदहापारा थाना पुलिस सहित कई टीमों को सक्रिय कर आसपास के क्षेत्रों में सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है। शहर के प्रवेश और निकास मार्गों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है।


Source: Dainik Jagran March 24, 2026 14:44 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */