रातों-रात कार के टायर गायब: चंडीगढ़ में चोरों ने चारों पहिए निकालकर ईंटों के सहारे खड़ी कर दी कार, रात में दिया वारदात को अंजाम - News Summed Up

रातों-रात कार के टायर गायब: चंडीगढ़ में चोरों ने चारों पहिए निकालकर ईंटों के सहारे खड़ी कर दी कार, रात में दिया वारदात को अंजाम


Hindi NewsLocalChandigarhIn Chandigarh, Thieves Stole All The Four Wheels And Parked The Car With The Help Of Bricks And Got Confused, Executed The Incident At Night. रातों-रात कार के टायर गायब: चंडीगढ़ में चोरों ने चारों पहिए निकालकर ईंटों के सहारे खड़ी कर दी कार, रात में दिया वारदात को अंजामचंडीगढ़ 4 घंटे पहलेकॉपी लिंकशहर में चोरों ने कार के चारों टायर चुरा कर कार को ईंटों के सहारे खड़ी कर भाग गए।शहर में चोरों के हौसले बुलंद हो गए हैं, जिसके कारण लोगों को अपनी कीमती चीजों से हाथ धोना पड़ रहा है। शनिवार की रात चोर एक घर के सामने पार्क की गई आई-20 कार के चारों टायर चुरा ले गए और किसी को भनक तक नहीं लगी। चोरों ने टायरों को चुराते समय इतनी फुर्ती दिखाई कि कार के नीचे ईंटों को लगाकर कार का हिस्सा उस पर टिका दिया और फरार हो गए।जानकारी के अनुसार सेक्टर-49 थाना के एक पार्किंग स्थल पर कार मालिक ने अपनी नई कार को शनिवार रात करीब 11.00 बजे पार्क किया था। जब उसने सुबह 6.00 बजे देखा तो उसकी कार के चारों टायर गायब थे और कार ईंटों के सहारे खड़ी थी। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस पार्किंग स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है, जिसमें टायर चुराने की घटना रिकॉर्ड हुई हो।तीन महीने पहले ही खरीदी थी नई कारपुलिस को पीड़ित आयुष जैन ने बताया कि वह सेक्टर-49 में रहता है और अपनी नई कार जो 8 मार्च को खरीदी थी। उसे हर रोज की तरह पार्किंग एरिया में शनिवार रात को करीब 11.00 बजे खड़ी की थी। उसने बताया कि उसका ट्रांसफर दिल्ली हो गया था। इस कारण उसे आज रविवार को सुबह दिल्ली निकलना था। आज सुबह करीब 6 बजे जब उसने अपनी कार को देखा तो उसके चारों टायर गायब थे, कार ईंटों के सहारे खड़ी थी। जिसके बाद पुलिस को इस बारे जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की और सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।


Source: Dainik Bhaskar June 13, 2021 08:41 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...