राजस्थान / पति के सामने पत्नी से रेप मामले में गुस्साए लोग सड़कों पर उतरे, किरोड़ी लाल मीणा ने सीएम को पत्र लिखा - News Summed Up

राजस्थान / पति के सामने पत्नी से रेप मामले में गुस्साए लोग सड़कों पर उतरे, किरोड़ी लाल मीणा ने सीएम को पत्र लिखा


Dainik Bhaskar May 07, 2019, 04:35 PM ISTलोगों ने रोड पर पेड़ डालकर प्रदर्शन किया, जल्द पांचों आरोपियों की गिरफ्तारी की मांगपुलिस पर चुनाव के कारण मामले को चार दिनों तक दबाए रखने का आरोपअलवर. जिले के थानागाजी क्षेत्र में पति के सामने पत्नी से गैंगरेप के मामले मंगलवार को कई जगह विरोध-प्रदर्शन देखने को मिले। थानागाजी में मामले में पंचायत बैठ गई है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। वहीं, कुछ लोगों ने नेशनल हाइवे 248 ए पर जाम लगा दिया। लोगों ने रोड पर पेड़ डालकर प्रदर्शन किया। साथ ही नारेबाजी भी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश के बाद जाम खुलवाया।इस दौरान किरोड़ी लाल मीणा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम एक पत्र लिखकश्र आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही पीड़ित परिवार की सुरक्षा और आर्थिक सहायता देने की बात भी कही। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को इंद्राज गुर्जर नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बाकी चारों आरोपी छोटेलाल, अशोक, महेश गुर्जर और हंसराज की तलाश की जा रही है।यह है मामलाअलवर जिले के थानागाजी इलाके में पति काे बंधक बनाकर पत्नी से 5 युवकाें ने ज्यादती की थी। घटना का वीडियाे बनाकर वायरल कर दिया गया था। पीड़िता ने दाे मई काे रिपाेर्ट दी। इसमें कहा कि वह 26 अप्रैल काे दाेपहर 3 बजे पति के साथ बाइक से गांव लालवाड़ी से तालवृक्ष जा रही थी। थानागाजी-अलवर बाईपास रोड पर दुहार चाैगान वाले रास्ते से कुछ ही दूर पर उनकी बाइक के आगे 5 युवकाें ने अपनी 2 बाइक लगा दी और रोक लिया। युवकाें की उम्र 20-25 साल थी। युवक महिला और पति काे जबरन रेत के बड़े टीलों की तरफ ले गए। वहां उसके पति से पहले मारपीट की, फिर बंधक बना लिया। बाद में पांचों युवकों ने महिला से सामूहिक रूप से ज्यादती की। इस मामले में पुलिस पर भी आरोप लगाया जा रहा है कि उन्होंने चुनाव के कारण मामले काे चार दिन तक दबाए रखा।


Source: Dainik Bhaskar May 07, 2019 09:54 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */