Dainik Bhaskar May 07, 2019, 05:58 AM ISTजितनी शर्मनाक वारदात, उतनी ही बेशर्म अलवर पुलिस की कार्यप्रणालीबाइक पर जा रहे थे पति-पत्नी, थानागाजी के पास पांच युवकों ने रोककर दिया वारदात को अंजामअलवर/थानागाजी/जयपुर. क्या एसपी, थाने पर कार्रवाई होगीइस शर्मनाक घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। बड़ा सवाल है कि चुनाव के कारण घटना का खुलासा नहीं कर पुलिस क्या किसी काे सियासी फायदा देना चाहती थी? एेसा नहीं था ताे पुलिस कहीं अाराेपियाें के पक्ष में ही ताे नहीं थी? अगर ये कारण नहीं हैं ताे घटना का खुलासा 4 दिन बाद तब क्याें किया, जब वीडियाे वायरल हाे गया। क्या पूरा थानागाजी थाना व अलवर एसपी जिम्मेदार नहीं हैं? हाल ही दस साल की नाबालिग से छेड़छाड़ के केस में लापरवाही बरतने के मामले काे सीकर के विशिष्ट न्यायाधीश पाॅक्साे अधिनियम ने गंभीरता से लिया। उन्हाेंने एएसपी नीमकाथाना दिनेश अग्रवाल के खिलाफ ज्यादती की धाराओं में केस दर्ज करने को कहा था।एक आराेपी के खिलाफ हत्या के प्रयास और छेड़छाड़ के मामले पहले से दर्ज हैंपीड़िता ने अपनी रिपाेर्ट में गांव कराणा निवासी छाेटेलाल गुर्जर काे नामजद किया है। उसके खिलाफ बानसूर थाने में हत्या का प्रयास, छेड़छाड़ आदि के कई मामले पहले से दर्ज हैं।पुलिस की कार्यप्रणाली बेशर्म इसलिए...मामला छिपाने पर यह जवाब दिया- थानेदार सरदार सिंह ने कहा कि मामला एससी की महिला का था, इसलिए हम बता नहीं सकते। इस संबंध में उच्चाधिकारी ही अधिकृत हैं।आरोपी गिरफ्तार नहीं करने पर ये बोले- हमने आराेपियाें की तलाश के लिए टीमें बना दी हैं। दबिशें दी जा रही हैं। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगे। वीडियाे में आराेपियाें के चेहरे साफ नजर आ रहे हैं और पीड़िता की रिपाेर्ट में भी उन्हें नामजद कराया गया है, लेकिन पुलिस अभी तक किसी काे गिरफ्तार नहीं कर पाई है।पैसे भी ऐंठ चुके आरोपी : एसीएस (गृह)गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव स्वरूप ने कहा कि 2 मई काे घटना की रिपाेर्ट दर्ज हुई है। घटना के बाद आराेपी पीड़िताें से वीडियाे वायरल करने की धमकी देकर एक बार पैसे भी ऐंठ चुके हैं। जब दूसरी बार पैसे मांगे ताे पीड़ित युवक स्थानीय विधायक के पास गया। जिन युवक-युवती को आरोपियों ने पकड़ा था, उनकी शादी हो चुकी है। मामला बहुत गंभीर है। आराेपियाें की पहचान कर ली गई है। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही इन्हें पकड़ लिया जाएगा।
Source: Dainik Bhaskar May 07, 2019 00:22 UTC