Dainik Bhaskar May 06, 2019, 07:43 PM ISTखेड़ली (अलवर). भरतपुर लोकसभा क्षेत्र में एक मतदानकर्मी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वे मोटरसाइकिल से मतदान केंद्र जा रहे थे। वहीं, सीकर और झुंझुनू में भी एक-एक मतदान कर्मी की मौत हुई है। जिनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। रास्ते में उनकी बाइक को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी जिससे वे बाइक से उछलकर दूर जा गिरे। मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।बलराम शर्मा (53) पुत्र परसादी लाल निवासी नगलाखुबा थाना खेड़ली की भरतपुर लोकसभा क्षेत्र के खेड़ा कल्याणपुर बूथ पर बीएलओ की ड्यूटी लगी थी। वे सुबह कठूमर विधानसभा क्षेत्र के गांव खेड़ाकल्याणपुर स्थित मतदान केंद्र जा रहे थे। रास्ते में अखेगड़ मोड़ के पास एक रोडवेज बस ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।घायल होने पर रोडवेज बस चालक उन्हें खेडली रेसलर अस्पताल लाया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलने पर कठूमर उपखंड अधिकारी नरेन्द्र वर्मा, तहसीलदार सुरेश शर्मा, खेड़ली थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। मृतक खेड़ा कल्याणपुर गांव के राजकीय सीनियर विद्यालय में पीटीआई के पद पर तैनात थे।न्यूज व फोटो :अजित गोयल
Source: Dainik Bhaskar May 06, 2019 10:12 UTC