राजस्थान / कराची से दिल्ली आ रहे कार्गो प्लेन ने तय रूट बदला, वायुसेना ने जयपुर में फोर्स लैंडिंग करवाई - News Summed Up

राजस्थान / कराची से दिल्ली आ रहे कार्गो प्लेन ने तय रूट बदला, वायुसेना ने जयपुर में फोर्स लैंडिंग करवाई


Dainik Bhaskar May 10, 2019, 08:53 PM ISTजिस विमान की लैंडिंग कराई गई वह एंटोनोव एएन-12 हैवी कार्गो प्लेन थासुरक्षा एजेंसियों ने जॉर्जिया के इस कार्गो प्लेन के दोनों पायलटों से पूछताछ कीएडिशनल पुलिस कमिश्नर ने कहा- पूछताछ के बाद प्लेन को रवाना कर दिया गयाजयपुर. वायुसेना ने पाकिस्तान की सीमा से भारत में आए एक बड़े कार्गो प्लेन की जयपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई। यह जॉर्जिया का एंटोनोव एएन-12 हैवी कार्गो प्लेन था। इसे कराची से दिल्ली की तरफ जाना था। लेकिन इसने अचानक अपना रूट बदला। गुजरात से भारत में घुसा और राजस्थान की तरफ बढ़ा। वायुसेना के सुखोई-30 विमानों ने इसे घेरा और जयपुर एयरपोर्ट पर इसकी फोर्स लैंडिंग करवाई। इसके बाद दोनों पायलटों से पूछताछ की गई। फिर प्लेन को रवाना कर दिया गया।एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस ने बताया कि यह रूट के उल्लंघन का मामला था। सुरक्षा कारणों से इस प्लेन को जयपुर में लैंड करवाया गया। यह कोई गंभीर उल्लंघन नहीं था। प्लेन को रवाना कर दिया गया है।सूत्रों के मुताबिक, इस कार्गो प्लेन एएन-12 ने कच्छ के रण में वायुसेना के महत्वपूर्ण एयरबेस से उत्तर में करीब 70 किमी दूर भारतीय एयरस्पेस में प्रवेश किया। यह प्लेन जिस एयर स्पेस से घुसा, वह सिविलियन एयर ट्रैफिक के लिए बंद है। जैसे ही रडार सिस्टम ने इस एयरक्राफ्ट को डिटेक्ट किया, वायुसेना ने दो सुखोई-30 भेजे।कार्गो पायलट ने नहीं मानी एटीसी की चेतावनीएयरफोर्स के सूत्रों ने बताया कि यह विमान एटीसी द्वारा बताए गए रास्ते को छोड़कर ऐसे रूट पर आगे बढ़ रहा था जो विशेष रूप से वायुसेना के लिए तय है। इस पर एटीसी ने कार्गो पायलट को चेतावनी दी, जिसे उसने नहीं माना। करीब चार बजे दो सुखोई विमानों ने जोधपुर एयरबेस से उड़ान भरी और कार्गो विमान को घेरकर जयपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के लिए उसे मजबूर किया।


Source: Dainik Bhaskar May 10, 2019 12:25 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */