प्रियंका गांधी के रोड शो में फंसी चाची मेनका गांधी, वीडियो हुआ वायरल - News Summed Up

प्रियंका गांधी के रोड शो में फंसी चाची मेनका गांधी, वीडियो हुआ वायरल


खास बातें सुल्तानपुर में चाची और भतीजी का हुआ आमना-सामना प्रियंका गांधी के रोड शो में फंसी चाची मेनका गांधी प्रियंका ने हाथ हिलाकर मेनका का अभिवादन कियायूपी के सुल्तानपुर में 9 मई को यानी गुरुवार को एक दिलचस्प वाकया हुआ. यहां कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी(Priyanka Gandhi) ने पार्टी उम्मीदवार डॉ संजय सिंह (Sanjay Singh) के लिए रोड शो किया था. इस रोड शो की वजह से सड़क पर जाम की स्थिति बन गई और उसमें प्रियंका गांधी की चाची और बीजेपी उम्मीदवार मेनका गांधी (Maneka Gandhi) फंस गईं. जब प्रियंका गांधी का रोड शो शुरू हुआ उसी दौरान केंद्रीय मंत्री व सुल्तानपुर से भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी (Maneka Gandhi) भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) की जनसभा से लौट रही थीं और इस प्रकार से दोनों का काफिला एक दूसरे के सामने आ गया. ये भी पढ़ें: प्रियंका गांधी चुनावी रैली में इस्तेमाल कर रहीं कविता और शेर, जानें इसके पीछे की कहानीइस दौरान प्रियंका ने हाथ हिला कर मेनका का अभिवादन किया.


Source: NDTV May 10, 2019 12:22 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */