चंडीगढ़ में राहुल गांधी बोले- हवा बदल रही है और तूफान आने वाला है, मोदी सरकार उड़ जाएगी - News Summed Up

चंडीगढ़ में राहुल गांधी बोले- हवा बदल रही है और तूफान आने वाला है, मोदी सरकार उड़ जाएगी


चंडीगढ़ में राहुल गांधी बोले- हवा बदल रही है और तूफान आने वाला है, मोदी सरकार उड़ जाएगीचंडीगढ़, जेएनएन। कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि हवा बदल रही है और तूफान अानेवाला है। 23 मई तक देश में ऐसी आंधी आएगी कि नरेंद्र माेदी की सरकार उड़ जाएगी। उन्‍होंने भाजपा और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि पांच साल में चौकीदार ने देश का बड़ा नुकसान किया। उन्‍होंने नोटबंदी आैर जीएसटी को लेकर सवाल उठाए। उन्‍होंने पीएम मोदी को राफेल सहित अन्‍य मुद्दों पर बहस की चुनौती भी दी। रैली में तेज बारिश और आंधी से बाधा भी अाई।पीएम मोदी को राफेल सौदे सहित अन्‍य मुद्दों पर बहस की चुनौती दीराहुल गांधी ने जब अपना भाषण शुरू किया तो तेज हवा चलने लगी अौर आंधी का माहौल बन गया। इस पर राहुल ने कहा, यह हवा देख रहे हैं। अभी तो रिहर्सल है। हवा बदल रही है और तूफान आने वाला है। इसमेें मोदी सरकार उड़ जाएगी। 23 मई तक ऐसी आंधी आएगी कि इसमें मोदी की सरकार उड़ जाएगी। बीजेपी चुनाव हारने वाली है, इसलिए मोदी जी उल्टा सीधा बोल रहे हैं।राहुल गांधी ने कहा कि खुद को चौकीदार बता रहे मोदी ने अनिल अंबानी, विजय माल्‍या, नीरव मोदी, महुल चौकसी जैसों का भला किया। उन्‍होंने नोटबंदी और बैंकों के कर्ज के मामले पर भाजपा पर हमले किए। राहुल गांधी ने अपनी न्‍याय योजना की भी चर्चा की। उन्‍होंने कहा कि जैसे चंडीगढ़ शहर प्‍लानिंग के त‍हत बनाया गया, उसी तरह हमने गरीबों को सहायता देेने की योजना बनाई है।उन्‍होंने कहा कि नोटबंदी से लोगों की परचेजिंग क्षमता घट गई और दुकानें व फैक्‍टरियों बंद हो गई। इससे लोगों के राेजगार खत्‍म होने लगे। पिछले 45 साल में सबसे अधिक बेरोजगारी बढ़ी है। आज हालत यह है कि 24 घंटे में 27 हजार युवा अपनी नौकरी गंवा रहे हैं।उन्‍होंने कहा कि चीन से मुकाबला करना है ताे यहां अपने उद्योग को उठाना होगा। स्‍टार्डअप की चर्चा करना है तो स्‍थानीय क्षेत्र में उद्योग खड़ा करना होगा। उन्‍होंने युवाओं पर खास तौर साधने की कोश्‍ािश की। उन्‍होंने कहा कि पिछले पांच साल में 22 लाख नौकरियां खाली है। नरेंद्र मोदी सरकार ने युवाओं को नौकरी नहीं दी। हमारी सरकार बनी तो एक साल के अंदर 22 लाख खाली नौकरियां दे दी जाएंगी।राहुल गांधी बोले, ' नरेंद्र मोदी ने कहा मेड इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया से बेरोजगारी दूर हाेगी। लेकिन बेरोजगारी 45 साल में आज उच्च स्तर पर है। मैं युवाओं, खासकर चंडीगढ़ के लोगों को बताना चाहता हूं, हम चीन के साथ प्रतिस्पर्धा करना चाहते हैं। इसके लिए मेड इन इंडिया ही नहीं, हम सेलफोन के पीछे मेड इन चंडीगढ़ लिखना होगा। स्‍थानीय उद्योग को लगाना और बढ़ाना होगा।इसके साथ ही उन्‍होंने कहा कि चंडीगढ़ में लोगों का अपने मकान का मालिकाना हक नहीं है। हम यह हक देंगे। हमने अपने घोषणा पत्र भी कहा है कि पूरे देश में लोगों को उनके मकान का मालिकाना हक देंगे।मोदी जी ने सबसे चोट युवाओं को दी। हिंदुस्तान मे रोजगार की जरूरत है। मोदी ने युवाओं को बेरोजगार किया।चंडीगढ़ के युवाओं से कहता हूं कि चीन से मुकाबला करना है तो कमर कस ले और अपना उद्योग खड़ा करो। उन्‍होंने मेड इन चंडीगढ़ का नारा दिया। उन्‍होंने कहा कि उनकी सरकार बनी तो चंडीगढ़ के युवा कोई भी बिज़नेस शरू करना चाहेंगे ताे उन्हें सरकार मदद करेगी। कोई भी बिजनेस शुरू करने किए कोई परमिशन की जरूरत नहीं होगी। उन्‍होंने कहा कि मोदी जी ने हाथों में हथकड़ी बांधी है और हम उसे तोड़ेंगे।इससे पहले रैली स्‍थल पर पहुंचने पर लाेगों ने नारों से राहुल गांधी का स्‍वागत किया। सेक्‍टर 38 के मैदान में हो रही इस रैली में पहुंचने पर चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्‍यक्ष प्रदीप छाबड़ा और कांग्रेस प्रत्‍याशी पवन बंसल ने उनका स्‍वागत किया।बंसल व छाबड़ा ने कहा- नेहरु के सपनों के शहर का पिछले पांच साल में बुरा हाल हुआरैली को अभी चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा संबोधित कर रहे हैं। प्रदीप छाबडा़ ने राहुल गांधी के स्‍वागत भाषण दिया। उन्‍होंने कहा कि चंडीगढ़ शहर देश के प्रथम प्रधानमंत्री के सपनों का शहर है। लेकिन पिछले पांच सालों में यहां का हाल बुरा हो गया है। इसके बाद पवन बंसल ने संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि चंडीगढ़ जवाहरलाल नेहरु जी के सपनों का शहर है।मनीष तिवारी ने लोकतंत्र आए खतरे से अकेले लड़ रहे हैं राहुल गांधीबंसल ने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी ने चांद तोड़ कर लाने जैसे सपने दिखाए थे, लेकिन पांच साल में उन्‍होंने कोई काम नहीं किया। ऐसे में मोदी समाज को ताेड़ने वाली बात कर रहे है। उन्‍होंने कहा कि पांच साल में चंडीगढ़ का बुरा हाल कर दिया गया है। रैली को पूर्व केंद्रीय मंत्री और श्री आनंदपुर साहिब से कांग्रेस प्रत्‍याशी मनीष तिवारी ने भी संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि आज देश में लोकतंत्र खतरे में हैं और राहुल गांधी इस खतरे से बहादूरी से अकेले लड़ रही है।राहुल गांधी की चंडीगढ़ रैली में मौजूद लोग।पंजाब के नेता जगमोहन कांग और मनिंदर ढिल्लों भी पहुंचे हैं। मोहाली से विधायक और मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू भी मंच पर पहुंचे हैं। रैली में मंच पर 13 प्रमुख नेताओं को बैठने का इंतजाम किया गया है। रैली का मंच संचालन कांग्रेस प्रभारी आशा कुमारी कर रही हैं।राहुल गांधी का यहां पहुंचने पर पूर्व केेंद्रीय मंत्री व चंडीगढ़ सीट से कांग्रेस के प्रत्‍याशी पवन बंसल और अन्‍य वरिष्‍ठ नेता स्‍वागत करेंगे। रैली के लिए कड़ी सुरक्षा की गई है। रैली में आनंदपुर साहिब सीट से कांग्रेस उम्मीदवार मनीष तिवारी भी मौजूद हैं।राहुल गांधी की चंडीगढ़ रैली में मौजूद लोग।रैली स्‍थल को कांग्रेस झंडों से सजाया गया है। कांग्रेस समर्थकों ने हाथों में कांग्रेस ध्‍वज के साथ-साथ राहुल गांधी के पाेस्‍टर ले रखे हैं। रैली में कांग्रेस नेताओं ने अपने भाषण में भाजपा पर जमकर हमले किए। उन्‍होंने कहा कि मोदी सरकार ने जनता के लिए कोई काम नहीं किया। आज हर वर्ग इस मोदी सरकारी से दुखी है।लोकसभा चुनाव


Source: Dainik Jagran May 10, 2019 12:16 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */