Hindi NewsLocalBiharTwo Youths Arrested With 300 Million Foreign Gold From Rajdhani Express, Delivery Was In DelhiAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपसोने की तस्करी: राजधानी एक्सप्रेस से दो युवक तीन करोड़ के विदेशी सोने के साथ गिरफ्तार, दिल्ली में हाेनी थी डिलीवरीपटना 9 घंटे पहलेकॉपी लिंकशातिर तस्कराें ने बरामद साेने के बिस्किट की खरीदारी का रसीद गुवाहाटी के फैंसी बाजार, जेएमबी बुलियन नामक दुकान से ली थी।गुवाहाटी से लेकर आ रहा था विदेशी साेना, दिल्ली में हाेनी थी डिलीवरीराजधानी एक्सप्रेस से दो युवक तीन करोड़ के विदेशी सोने के साथ गिरफ्तार, दिल्ली में हाेनी थी डिलीवरी02423 डिब्रूगढ़-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की एसी बाेगी से डीआरआई और आरपीएफ की टीम ने 2.96 कराेड़ के साेने के साथ दाे तस्कराें काे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर नवनीत सूर्यवंशी और विक्रम मिशल के पास से टीम ने म्यांमार के 6 किलाे साेने के 4 बिस्किट बरामद किया।दाेनाें तस्कर महाराष्ट्र के सांगली के रहने वाला हैं। डीआरआई काे पहले से ही दाेनाें के बारे में सूचना मिल चुकी थी कि दाेनाें डिब्रुगढ़ एक्सप्रेस में सवार हैं। गुवाहाटी से दाेनाें दिल्ली के लिए रवाना हुए है। ट्रेन के पाटलिपुत्र जंक्शन पर पहुंचने से पहले ही डीआरआई और पाटलिपुत्र अारपीएफ की टीम वहां पहुंच गई। जैसे ही ट्रेन पाटलिपुत्र जंक्शन पर पहुंची, टीम एच 1 काेच में घुस गई और और बर्थ नंबर 12 से नवनीत व 24 से विक्रम काे पकड़ लिया। दाेनाें उस वक्त बर्थ पर बैठे थे।साेने के बिस्किट की खरीदारी की रसीद गुवाहाटी कीशातिर तस्कराें ने बरामद साेने के बिस्किट की खरीदारी का रसीद गुवाहाटी के फैंसी बाजार, जेएमबी बुलियन नामक दुकान से ली थी। रसीद बनाने के बाद दाेनाें ट्रेन पर सवारा हुए और दिल्ली के लिए रवाना हुए। दिल्ली में तस्कराें काे इसे डिलेवरी करनी थी। सूत्राें के अनार, बरामद साेना म्यंमार का है और स्विज गाेल्ड है। दाेनाें के पास से बरामद माेबाइल काे डीआरआई खंगालने में जुटी है।
Source: Dainik Bhaskar February 09, 2021 22:31 UTC