जागरण संवाददाता, रांची। रांची रेल मंडल के रांची – लोहरदगा – टोरी रेलखंड के अंतर्गत नगजुआ एवं लोहरदगा स्टेशन के बीच कोयल नदी पर स्थित पुल संख्या 115 में चल रहे मरम्मत कार्य की वजह से कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।ट्रेन संख्या 20408 नई दिल्ली – रांची राजधानी एक्सप्रेस 25 मार्च को अपने निर्धारित मार्ग टोरी – लोहरदगा – रांची के स्थान पर परिवर्तित मार्ग टोरी – बरकाकाना– मेसरा – टाटीसिलवे – रांची होकर चलेगी।20407 रांची – नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 26 मार्च को अपने निर्धारित मार्ग रांची – लोहरदगा – टोरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रांची – टाटीसिलवे – मेसरा – बरकाकाना – टोरी होकर चलेगी।12454 नई दिल्ली – रांची राजधानी एक्सप्रेस 28 मार्च को अपने निर्धारित मार्ग टोरी – लोहरदगा – रांची के स्थान पर परिवर्तित मार्ग टोरी – बरकाकाना – मेसरा – टाटीसिलवे – रांची होकर जाएगी।12453 रांची – नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 29 मार्च को अपने निर्धारित मार्ग रांची – लोहरदगा – टोरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रांची – टाटीसिलवे – मेसरा – बरकाकाना – टोरी होकर चलेगी।वहीं 18632 चोपन – रांची एक्सप्रेस 26 मार्च , 28 मार्च एवं 30 मार्च को अपने निर्धारित मार्ग टोरी – लोहरदगा – रांची के स्थान पर परिवर्तित मार्ग टोरी – बरकाकाना – मेसरा – टाटीसिलवे – रांची होकर चलेगी।18631 रांची – चोपन एक्सप्रेस 25 मार्च , 27 मार्च एवं 29 मार्च को अपने निर्धारित मार्ग रांची – लोहरदगा – टोरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रांची – टाटीसिलवे – मेसरा – बरकाकाना – टोरी होकर चलेगी।18636 सासाराम – रांची एक्सप्रेस 24 मार्च से 31 मार्च तक अपने निर्धारित मार्ग टोरी – लोहरदगा – रांची के स्थान पर परिवर्तित मार्ग टोरी – बरकाकाना – मेसरा – टाटीसिलवे – रांची होकर चलेगी।18635 रांची – सासाराम एक्सप्रेस 24 मार्च से 31 मार्च तक अपने निर्धारित मार्ग रांची – लोहरदगा – टोरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रांची – टाटीसिलवे – मेसरा – बरकाकाना – टोरी होकर जाएगी।08612 अजमेर – सांतरागाछी एक्सप्रेस 26 मार्च को अपने निर्धारित मार्ग टोरी – लोहरदगा – रांची – मुरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग टोरी – बरकाकाना – मुरी होकर चलेगी।08611 सांतरागाछी – अजमेर एक्सप्रेस 30 मार्च को अपने निर्धारित मार्ग मुरी – रांची – लोहरदगा – टोरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मूरी – बरकाकाना – टोरी होकर चलेगी।टाटा-बक्सर सहित तीन जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें रदजमशेदपुर। चक्रधरपुर मंडल ने पूर्व में घोषित तीन जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनों को अपरिहार्य कारणों से रद कर दिया।इसमें टाटानगर से होकर चलने वाली 08183 टाटा-बक्सर होली स्पेशल ट्रेन 24 व 31 मार्च, 08184 बक्सर-टाटा होली स्पेशल 25 मार्च व एक अप्रैल, 08181 टाटा-कटिहार होली स्पेशल ट्रेन 30 मार्च व 08182 कटिहार-टाटा होली स्पेशल ट्रेन 31 मार्च को रद किया गया है।
Source: Dainik Jagran March 24, 2026 13:25 UTC