Delhi Budget 2026: रिकॉर्ड ₹1,03,700 करोड़ का बजट, ग्रीन दिल्ली पर सबसे ज्यादा जोर, सीएम रेखा गुप्ता की बड़ी घोषणाएं - News Summed Up

Delhi Budget 2026: रिकॉर्ड ₹1,03,700 करोड़ का बजट, ग्रीन दिल्ली पर सबसे ज्यादा जोर, सीएम रेखा गुप्ता की बड़ी घोषणाएं


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने कार्यकाल का दूसरा एवं एक लाख तीन हजार 700 करोड़ का रिकॉर्ड बजट पेश किया। उन्होंने बजट प्रस्तुत करने से पूर्व देवी-देवताओं को प्रणाम किया। साथ ही, पिछली सरकारों पर हमला करते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने केवल घोषणाएं कीं और काम नहीं किया। इससे दिल्ली की जनता को परेशान किया गया। खास बात यह है कि इस बजट का 21 प्रतिशत हिस्सा ग्रीन बजट के लिए निर्धारित है। वहीं, दावा किया गया है कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में राजधानी की प्रति व्यक्ति आय 5 लाख रुपये प्रतिवर्ष से ऊपर पहुंच चुकी है।


Source: Dainik Jagran March 24, 2026 13:24 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */