सेवई की भारतीय रसोई में बहुत तरीके से इस्तेमाल होता है। नमकीन सेवई सुबह के नाश्ते या शाम के स्नैक्स के लिए संपूर्ण आहार माना जाता है। लेकिन इसका सबसे ज्यादा प्रयोग मीठा बनाने के लिए किया जाता है खासकर त्योहार का मौका हो तो मीठी सेवई पकवान में मिठाई की कमी को दूर करती है। सिंधी कुजीन की बात करें तो सूखी सेवई सबसे ज्यादा पॉप्युलर डेजर्ट है। सेवई बनाने में बेहद आसान है इसलिए कई मौकों पर बनाया और सर्व किया जा सकता है। सूखी सेवई भी सेवई का एक अलग रूप है जिसे बिना दूध के बनाया जाता है। यह बेहद आसान रेसिपी है जिसे आप किसी खास मौके, पॉटलक वगैरह पर अपने प्रियजनों और दोस्तों को बनाकर सर्व कर सकते हैं। बात अगर ईद की हो तो सूखी सेवई की खासियत और बढ़ जाती है कि क्योंकि इसे ढेर सारे मेवों से बनाकर सर्व किया जाता है। देसी घी में सेवई को भूनकर, पानी, चीनी और मेवों से बनी यह रेसिपी ईद जैसे पाक मौकों की शान में चार चांद लगा देती है। एक बार आप भी इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें। रेसिपीः अनुराधा गुलाटी
Source: Navbharat Times May 07, 2019 07:18 UTC